प्रभावी रिज्यूमे के लिए कवर लेटर को अनदेखा न करें      Publish Date : 21/04/2025

     प्रभावी रिज्यूमे के लिए कवर लेटर को अनदेखा न करें

                                                                                                                          प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

भले ही अधिकतर कंपनियां अब इसे अधिक महत्व नहीं देती हों, लेकिन एक अच्छा कवर लेटर किसी कमजोर रिज्यूमे को भी प्रभावी बना सकता है।

आजकल बहुत-सी कंपनियां उम्मीदवारों से कवर लेटर की अपेक्षा नहीं करती हैं। इसीके चलते पेशेवर भी इस पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं और कवर लेटर के बिना ही इंटरव्यू के लिए अपना रिज्यूमे जमा कर देते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि कवर लेटर बनाना समय केवल की बर्बादी है, लेकिन यदि देाा जाए तो एक प्रभावी कवर लेटर आवेदन प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंचने की संभावना को काफी हद तक बढ़ा सकता है। अच्छी तरह से लिखा गया कवर लेटर इंटव्यूवर पर आपकी अच्छी छाप छोड़ता है। ऐसे में, कवर लेटर को अनदेखा करने के स्थान पर इससे जुड़ी कुछ बातों पर आवश्यक रूप से गौर करना अवश्यक है।

रिज्यूमे की भरपाई

                                                  

कवर लेटर आपको अपना व्यक्तित्व, संचार कौशल और नौकरी में आपकी वास्तव में रुचि क्यों है, यह दिखाने का अवसर प्रदान करता है, जो कि रिज्यूमे नहीं कर सकता। एक मजबूत कवर लेटर एक कमजोर रिज्यूमे को इंटरव्यू तक पहुंचने में मदद कर सकता है, जबकि एक कमजोर कवर लेटर एक मजबूत आवेदक को भी नुकसान पहुंचा सकता है। कवर लेटर आपकी अभिव्यक्तियों का वर्णन करने का भी अवसर होता है, जिसमें ऐसे काम और प्रयास का विवरण शामिल होता हैं, जो आपको प्रेरित करते हैं।

कब भेजें, कब नहीं

पेशेवरों के सामने सबसे बड़ी दुविधा यह होती है कि उन्हें कवर लेटर कब भेजना चाहिए और कब नहीं? तो इसका जवाब यह कि अगर आपसे स्पष्ट रूप से ऐसा न करने के लिए कहा जाए, तो कवर लेटर बिलकुल भी नहीं भेजें। जबकि, जब यह वैकल्पिक हो, तब इसे भेजना एक अच्छा विचार होता है, क्योंकि यह आपको दूसरों से अलग दिखने में मदद कर सकता है। यदि जॉब पोस्टिंग में कवर लेटर का उल्लेख नहीं है, तो भी आप अपने रिज्यूमे के साथ एक कवर लेटर अपलोड कर सकते हैं। यह आपके आवेदन पर सकारात्मक असर डाल सकता है।

किन बातों की दें जानकारी

कवर लेटर में केवल उन्हीं बातों का ब्योरा होना चाहिए, जो नियोक्ता या प्रबंधक जानना चाहते हैं। रिज्यूमे इस सवाल का जबाव देता है कि आप नौकरी करने के लिए योग्य क्यों है, जबकि कवर लेटर बताता है कि आप यह नौकरी क्यों करना चाहते हैं? इसके जवाब में नौकरी के इतिहास और अपने कौशल के बारे में बताने के स्थान पर यह बताएं कि आपके अनुभव आपके जुनून को कैसे बढ़ाते हैं और आप जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, यह आपकी प्राथमिकताओं से किस प्रकार से मेल खाती है?

एक प्रभावी कवर लेटर बनाने का तरीका

                                            

एक मजबूत कवर लेटर बनाने के लिए, सुनिश्चित करें कि यह प्रासंगिक, अच्छी तरह से लिखा हुआ और व्यवस्थित होना चाहिए। विशिष्ट नौकरी और कंपनी के लिए अपनी वास्तविक उत्सुकता दिखाकर इसके लिखने की शुरुआत करें। अपने कौशल और अनुभवों को सीधे नौकरी विवरण में बताई गई बातों से जोड़ें।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, निदेशक प्रशिक्षण, सेवायोजन एवं विभागाध्यक्ष प्लांट बायोटेक्नोलॉजी संभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।