इंटरव्यू में स्टार तकनीक का प्रयोग करें और सफलता पाए      Publish Date : 10/03/2025

इंटरव्यू में स्टार तकनीक का प्रयोग करें और सफलता पाए

                                                                                                                               प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

ज्ञान की रोशनी से ही सफलता का सूरज चमकता है-

यदि आप भी इंटरव्यू के दौरान घबरा जाते हैं और इधर-उधर की बातें करते हैं या यह तय नहीं कर पाए कि अपने अनुभवों को समझाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किनका नहीं, तो ऐसे में इंटरव्यू देने का स्टार मेथड आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। यह मैथड सवालों का स्पष्ट और प्रभावी ढंग से जवाब देने की एक बेहतरीन तकनीक है।

                                               

इसके अलावा यह आपको अपने अनुभवों और क्षमताओं को बेहतर तरीके से समझ पाने में भी समक्ष बनती है। हालांकि, इस तकनीक का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ आवश्यक बातों का ध्यान भी रखना चाहिए, जैसे कि इसका उपयोग कब करना है और प्रभावशाली उत्तर देने के लिए क्या करें, जो आपको अन्य उम्मीदवारों से अलग बनाने में अपकी मदद कर सके।

क्या है स्टार तकनीक

                                           

स्टार, स्थिति, सिचुएशन, कार्य, टास्क कार्रवाई एक्शन और परिणाम रिजल्ट का संक्षिप्त रूप है। इसके तहत आप सबसे पहले उस विशिष्ट स्थिति या चुनौती का वर्णन करें, जिसका आपने सामना किया है। इसके बाद उस कार्य की व्याख्या करें जिसके लिए आप जिम्मेदार थे। फिर इसके बाद आपने जो भी काम किए हैं उनका विवरण दें और उपयोग किए गए कौशल के बारे में भी बातकरें और अंत में उससे प्राप्त अपने परिणामों को साझा करें।

हालांकि कभी-कभी साक्षात्कारकर्ता कुछ अटपटे प्रश्न यह जानने के लिए पूछ लेते हैं कि आप असफलताओं को कैसे संभालते हैं और उनसे कैसे सीख पाते हैं। ऐसे प्रश्नों का केवल उत्तर देना ही काफी नहीं होता, बल्कि उत्तर देने का तरीका भी बहुत मायने रखता है।

क्या है इससे प्राप्त लाभ

यह तकनीकी विचारों को विभाजित कर उन्हें सुनियोजित ढंग से प्रस्तुत करने और अनावश्यक जानकारी से बचते हुए महत्वपूर्ण विवरणों पर ही ध्यान को केंद्रित करने में मदद करती है। यह आपके पिछले अनुभवों को उस नौकरी से स्पष्ट रूप से जोड़ती है जिसके लिए आप साक्षात्कार दे रहे हैं। इससे साक्षत्कर्ताओं के लिए आपके कौशल और योग्यताओं को समझना काफी आसान हो जाता है।

पयोग करने का तरीका क्या होना चाहिए

                                        

इंटरव्यू में इस पद्धति का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए आप अपने हार्ड और शाफ्ट दोनों कौशल पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामान्य प्रश्नों के उत्तर तैयार करके शुरुआत करें। प्रत्येक साक्षात्कार में नई-नई रोचक चीजों को उपयोग करें, क्योंकि सही शब्दों का उपयोग करके और प्रासंगिक कौशल को हाइलाइट करते हुए नौकरी विवरण के अनुसार जवाब तैयार करने चाहिए। हालांकि शब्द दर शब्द याद करने के बजाय मुख्य बिंदुओं पर ही अपना ध्यान केंद्रित करें।

बचाव भी जरूरी है

सबसे पहली बात जो ध्यान रखने की है वह यह है कि किन प्रश्नों का उत्तर देने के लिए इस विधि का उपयोग करना चाहिए। हर प्रश्न के उत्तर के लिए इस तकनीक का उपयोग न करें। इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। वास्तविक प्रश्नों को अनदेखा न करें, ईमानदार रहे और बातों को बढ़ा चढ़ा कर बोलने से बचना चाहिए। इंटरव्यू में स्टार तकनीक का उपयोग आपको अप्रत्याशित सवालों के उत्तर तैयार करने में मदद करेगी और विचारों की व्यवस्थित प्रस्तुत में भी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इसलिए ईमानदारी से अपना उत्तर दें और बढ़ा चढ़ा कर बोलने से बचे।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।