केले के चिप्स बनाने के लिए कुछ विशेष टिप्स      Publish Date : 21/03/2026

केले के चिप्स बनाने के लिए कुछ विशेष टिप्स

                                                                                                        डॉ0 रेशु चौधरी एवं सरिता 

अक्सर, स्नैक्स टाइम में चिप्स खाने का काफी मन करता है। हालांकि, अधिकतर देखने में आता है कि लो्र अधिकतर बाजार से चिप्स खरीदकर खाना ही पसन्द करते हैं, जबकि यह चिप्स न केवल महंगे होते हैं, बल्कि इन्हें सेहत के लिए भी काफी हानिकारक माना जाता हैं।

ऐसे में आप स्वयं ही अपने घर पर स्वादिष्ट चिप्स तैयार कर सकते हैं। यदि देखा जाए तो वैसे भी स्वाद के मामले में केले के चिप्स लाजवाब और सेहतमंद भी होते हैं।

                               

ऐसे में लोग केरल के स्पेशल केले के चिप्स का सेवन बहुत ही चाव के साथ करते हैं। ऐसे में यदि आप केले के चिप्स बना रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स फॉलो करने होते हैं। आज हम अपने इस लेख में आपको केले के चिप्स बनाने के सम्बन्ध में कुछ बेहद आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, इसलिए कृपय इन्हें ध्यान से पढ़ें और लाभ उठाएं-

उत्तम केले का करें चयन

केले के चिप्स बनाते समय सही प्रकार के केले का चयन करना बहुत आवश्यक होता है। हालांकि, यह आपके अपने टेस्ट पर निर्भर करता है कि आप किस के चिप्स बनाना चाहते हैं। उदाहरण के लिएं, क्रि-स्प्री चिप्स बनाने के लिए कच्चे हरे केले का उपयोग करना बेहतर रहता है। क्योंकि यह केले सख्त होते हैं और इससे बनाए गए चिप्स आसानी से तले जा सकते हैं। वहीं यदि आप हल्के मीठे चिप्स बनाना चाहते हैं, तो आपको आधे पके हुए केले का उपयोग करना चाहिए। हालांकि यह भी ध्यान रखें कि यह केले बहुत अधिक नरम न हो।

केले को सही तरीके से काटें

केले को सही तरीके से काटना भी उतना ही आवश्यक होता है। उदाहरण के लिए क्रिस्पी चिप्स बनाने के लिए आप पतले स्लाइस काटें।

एक समान और पतले स्लाइस काटने के लिए तेजधार वाले चाकू या मैंटोलिन स्लाइसर का उपयोग भी किया जा सकता है। स्लाइस काटने के बाद आप कटे हुए स्लाइसेज को नमक के पानी में डुबोकर रखें। ऐसा करने से केले के स्लाइस भूरे नहीं होते और तलने पर यह क्रिस्पी भी बनते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

केरल के ऑर्बिटिक टेस्ट के लिए आप इन्हें तलने के लिए नारियल के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, तेल के उचित तापमान का भी ख्याल रखना बहुत आवश्यक है।

                             

स्इलाइस को हमेशा मध्यम आंच पर ही तलना चाहिए, क्योंकि अगर तेल का तापमान बहुत अधिक होगा तो चिप्स जल जाएंगे। वहीं यदि तेल का तापमान आवश्यकता से कम होगा तो चिप्स साँगी बनेंगे। चिप्स को तलते समय इन्हें चलाते भी रहना चाहिए, जिससे चिप्स एक समान रूप से पक जाते हैं और वह आपस में चिपकते भी नहीं है।

जब आपके चिप्स गर्म हों, तभी उनमें नमक या मसालों का छिड़काव करना उचित रहता है। चिप्स गर्म होने पर तेल को बेहतर तरीके से अवशोषित कर लेते हैं।

लेखकः सरिता सेंगर एक जानी मानी खाद्य विशेषज्ञ एवं न्यूट्रीशियन हैं।