घर में चूहों से निजात पाने के उपाय      Publish Date : 26/11/2025

                     घर में चूहों से निजात पाने के उपाय

यदि आपके घर में चूहों ने जमा लिया है डेरा, तो आप चिंता न करे? चूहों से छुटकारा पाने के लिए बस यह एक लाल चीज काफी है जो आपको रातोरात चूहों से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकती है।

इस उपाय को अपने घर के ऐसे स्थानों पर आजमाएं, जहां चूहे सबसे अधिक आते हैं, लेकिन इस उपाय को करते समय कुछ सावधानियां अपनाएं-.

यदि आपके अगर एक भी चूहा घर में घुस जाए, तो कुछ ही दिनों में चूहों की एक बड़ी फौज खड़ी हो जाती है और चूहें घर में चारों ओर घूमने लगते हैं। चूहें आपके घर में गड्ढे खोदते हैं, चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं, कपड़े और बैग कुतरते हैं और पूरे घर में तबाही मचा देते हैं। चूहे जब एक बार आपके घर में घुस जाते हैं, तो उन्हें भगाना या उनसे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल भरा हो जाता है।

विशेष रूप से ठंड के मौसम में, जब चूहे गर्मी ढूंढते हैं और किचन के खाने, अनाज, अलमारी या फर्नीचर में छिप जाते हैं। एक छोटा चूहा भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि वे अपने लगातार कुतरने की आदत से घरों और इमारतों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

                                                              

चूहे साफ-सफाई के लिए भी एक बड़ा खतरा होते हैं। चूहों के मल, बाल और पेशाब आदि से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, एक बार जब चूहे आपके घर में घुस जाएं, तो आपको उन्हें तुरंत भगा देना चाहिए।

इन चूहों से छुटकारा पाने के लिए कई अलग-अलग तरीके उपयोग में लाए जाते रहे हैं। इसके लिए कुछ लोग रैट पॉइजन का इस्तेमाल भी करते हैं, जबकि कई दूसरे लोग उन्हें फंसाने के लिए जाल बिछाते हैं। लेकिन ये तरीके अक्सर फेल हो जाते हैं। इसलिए, अगर चूहे आपके घर में घुस गए हैं और घर के सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो कुछ घरेलू उपाय हैं जो उन्हें मारे बिना बाहर निकालने में आपकी मदद कर सकते हैं।

चूहों को घर से भगाने के लिए अपनाएं यह उपाय

अगर आप भी चूहों को मारे बिना अपने घर से भगाना चाहते हैं, तो इसके लिए लाल मिर्च का उपयोग करना चूहों को घर से भगाने का एक असरदार उपाय हो सकता है। इस उपाय को करने के लिए आपको लाल मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर घोल बना लेना है। अब इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भरें और अपने घर के उन सभी कोनों और छेदों के पास स्प्रे करना होता है, जहा चूहे अक्सर आते हैं। ऐसा करने से चूहे के सारे चूहें घर से बाहर निकल जाएंगे, क्योंकि मिर्च की तेज गंध उन्हें डराकर भगा देती है।

इसके साथ ही आप ऐसे स्थानों पर लाल मिर्च पाउडर या लाल मिर्च के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें, जहां चूहे अक्सर आते रहते हैं। इसके अलावा, आप पेपरमिंट ऑयल और अमोनिया का घोल भी उपयोग कर सकते हैं। इन सभी चीजों में तेज गंध होती है, जो चूहों को परेशान करती है, जिससे डरकर वह घर से भाग जाते हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि लाल मिर्च स्प्रे करते समय अपने हाथों से अपना चेहरा छूने से बचें, क्योंकि इससे आपकी आंखों में जलन हो सकती है।

बेकिंग सोडा का प्रयोगः विशेषज्ञों का कहना है कि खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा भी चूहों को भगा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक कप आटा लें, उसमें पेपरमिंट ऑयल और बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं। अगर आप इस आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर घर में चूहों के आने वाली जगहों पर रखें, तो यह उपाय भी कारगर होता है।

नेफथलीन बॉल्सः ऐसा कहा जाता है कि चूहों को इनकी गंध पसंद नहीं आती. इसलिए अगर आप इन्हें सीधे चूहों के घूमने वाली जगह पर रख दें, तो वे भाग जात हैं।

लहसुनः चूहे लहसुन की गंध से दूर भागते हैं। इसके लिए, कटे हुए लहसुन को पानी में मिलाएं। इस लहसुन के पानी को एक बोतल में डालें और उन कोनों में स्प्रे करें जहां चूहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से चूहे दूर भाग जाते हैं।

इन बातों को भी याद रखें

                                                               

यह एक घरेलू नुस्खा है, और यह पक्का करने के लिए कि यह पूरी तरह से कामयाब हो और चूहों को आपके घर में आने से रोके, कुछ और सावधानियां बरतना जरूरी है। इस उपाय के अलावा, अपने घर के आस-पास कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे खाने की चीजों को ढककर रखें और घर का कचरा तुरंत हटा दें। इसके साथ ही अगर आपके घर में अधिक छेद हैं तो उन्हें तुरंत बंद कर दें। इस नुस्खे को कामयाब बनाने के लिए, उपरोक्त बातों का विशेष ध्यान रखें।