मंजिल दूर नहीं, बस आगे बढ़ते रहें आप      Publish Date : 21/08/2025

             मंजिल दूर नहीं, बस आगे बढ़ते रहें आप

                                                                                                                                                                 प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

हम सभी ऐसे लोगों का सम्मान करते हैं और उन्हें अपना आदर्श भी मानते हैं, जो बहुत अधिक दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हैं। विभन्न शोधों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि ऐसे लोगों न केवल विश्वसनीय बल्कि नैतिक दृष्टि से भी श्रेष्ठ ही माना जाता है। इच्छाशक्ति का अर्थ आत्म-नियंत्रण नहीं होता है।

हालांकि आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए अपनी इच्छाशक्ति का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसके सम्बन्ध में शोध बताते हैं कि यह इसका सबसे कारगर तरीका नहीं हो सकता।

ओहायों स्टेट यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के प्रोफेसर केंटारो फुजिता कहते हैं कि अपनी इच्छाशक्ति को और अधिक बेहतर बनाने के लिए, बस केवल और अधिक प्रयास करना आवश्यक होता है, जबकि आत्म-नियंत्रण के अन्तर्गत कुछ कौशल शामिल होते हैं, जिन्हें सीखा जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब आत्म-नियंत्रण होता है, तो हम अस्वस्थ आवेगों का विरोध कर सकते हैं और जब भी हमारा मन कुछ छोड़ने का हो, तब भी डटे रह सकते हैं। तो वहीं कुछ मनोवैज्ञानिकों ने इसे ‘सबसे बड़ी मानवीय शक्ति’ की संज्ञा से भी नवाजा है। यह अपने आप में प्रमाणित है कि जिन लोगों में अधिक आत्म-नियंत्रण होता है वह दूसरे लोगों की तुलना में अधिक सफल होते हैं।

मिशीगन विश्वविद्यालय में इमोशन एवं सेल्फ-कंट्रोल लैब के निदेशक एथन क्रॉस ने बताया कि आत्म-नियंत्रण को विकसित करना, आत्म-सशक्तिकरण से ही आरम्भ होता है। उन्होंने सुझाव दिया कि आप ऐसे पलों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें, जब आप अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहे हों। आप उन पलों के सम्बन्ध में भी सोच सकते हैं, जब आपके परिवार को कोई सदस्य या कोई मित्र सफल रहा हो, यानी यदि वह ऐसा कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं कर सकते अर्थात आप भी ऐसा कर सकते हैं।

आत्म-नियंत्रण के अन्तर्गत सुधार की विभिन्न रणनीतियाँ विद्यमान होती हैं, और शोध बताते हैं कि सुधार की रणनीतियों में से किसी एक का चुनाव करने से बेहतर है कि कई रणनीतियों को अपनाएं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।