
माँ बनना एक खूबसूरत एहसास Publish Date : 13/07/2025
माँ बनना एक खूबसूरत एहसास
मां बनना इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है लेकिन ये सफर इतना आसान नहीं होता राष्ट्रिय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कनिका सिंह के अनुसार प्रेगनेंसी के दौरान कई सारी दिक्कते होती है। प्रेगनेंसी की शुरुआत से लेकर डिलीवरी तक शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं।
मॉमी मेकओवर सर्जरी की मदद से प्रेगनेंसी के बाद शरीर में आए हुए बदलाव को ठीक करने में मदद मिलती है। यह एक तरह से कॉस्मेटिक क्या प्लास्टिकं सर्जरी की तरह है, जिससे शरीर को पहले जैसा बनाया जा सकता है। मॉमी मेकओवर सर्जरी की सहायता से पेट, स्तन और योनि की सर्जरी की जाती है, प्रेगनेंसी के दौरान पेट की मांसपेशियां बढ़ जाती है, इसके बाद डिलीवरी होने पर इस जगह के टिशु ढीले पड़ जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए इस सर्जरी को बहुत मददगार माना जाता है।
वहीं स्तनपान कराने से स्तनों का आकार भी प्रभावित होता है और मांसपेशिया इस चरण के बाद शिथिल हो जाती है, इसे भी शेप में लाने के लिए यह सर्जरी बहुत ही मददगार साबित होती है। कुल मिलाकर ये किसी भी उम्र की महिलाएं अपने शरीर को इसके मूल आकार को बहाल करने के लिए चुन सकती हैं।
मम्मी मेकओवर के तहत किए जाने वाले उपचार
(1) ब्रेस्ट लिफ्ट (2) बेस्ट ऑग्मेंटेशन (3) ब्रेस्ट रिडक्शन (4) टमी टक (5) लिपोसक्शन (6) लेबियाप्लास्टीआदि। अंत में डॉ. कर्निका सिंह ने बताया की मॉमी मेकओवर सर्जरी में डॉक्टर एक्स्ट्रा फैट और स्किन को हटाते हैं। सर्जरी से बॉडी कॉटूरिंग की जाती है। इस सर्जरी की सहायता से पेट और स्किन पर जमा एक्स्ट्रा फैट को हटाने का काम करते हैं इससे स्किन टाइट होती है।