खेती के साथ करें मछली पालन का व्यवसाय      Publish Date : 17/11/2026

 खेती के साथ करें मछली पालन का व्यवसाय

                                                                                 प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 शालिनी गुप्ता

वर्तमान समय में अधिकतर किसान खेती करने के साथ-साथ किसी ऐसे बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, जो कि कम लागत में आसानी से शुरु किया जा सकें और उन्हें अच्छी आमदनी भी प्रदान कर सकें। ऐसे में मछली पालन का व्यवसाय करना किसानों के लिए कमाई का अच्छा बिजनेस सबित हो सकता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि यह कैसे होगा? तो आज की अपनी इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको मछली पालन व्यवसाय से सम्बन्धित पूरी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

                                

आज के समय में बढ़ती महंगाई के चलते देश में अधिकतर किसान भाई खेती करने के साथ-साथ किसी ऐसे करोबार की तलाश में भी रहते हैं, जिसे कम लागत में आसानी से शुरु किया जा सकें और कुछ ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़े और वह किसानों को अच्छी कमाई भी प्रदान कर सकें। ऐसे कारोबार के लिए मछली पालन करना किसानों भाईयों के लिए एक उचित एवं लाभदायक विकल्प साबित हो सकता है, जिसकी शुरुआत किसान भाई खेती करने के साथ भी आसानी से कर सकते हैं और लाखों रूपयों की इनकम अर्जित कर सकते हैं। साथ ही इस बिजनेस की शुरुआत ग्रामीण इलाकों में आसानी से शुरु की जा सकती है और एक अच्छा मुनाफा भी कमाया जा सकता है।

कैसे करें मछली पालन व्यवसाय की शुरुआत?

अगर आप एक किसान है और आपके मन में यह सवाल है कि इस करोबार की शुरुआत कैसे की जा सकती है, तो इसके बारे में हम आपको बता दे कि मछली पालन की शुरुआत वैज्ञानिक विधियों से आसानी से की जा सकती है। अगर किसान भाई आईसीएआर के वैज्ञानिक तरीके यानि कि मछली पालन के लिए तालाब की मेड़ पर सब्जियां उगाकर और तालाब के अन्दर रोहू, कतला और मृगल जैसी मछलियों का पालन करते हैं, तो इससे वह अच्छी कमाई अर्जित कर सकते हैं। इससे किसानों को दोगुना लाभ होगा जिससे कि वह सब्जी उगाने के साथ ही मछली पालन से एक बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

भारत में मछली व्यवसाय की वृद्वि दर

भारत में मछली पालन का व्यवसाय बहुत तेजी के साथ विस्तार कर रहा है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान समय में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है। देश में मछली उत्पादन वर्ष 2013-14 के 95.79 लाख टन से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 197.75 लाख टन तक पहुँच चुका है, यानि इस व्यवसाय में लगभग 106 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस क्षेत्र से लगभग 3 करोड़ मछुआरे और मछली पालक जुड़े हुए हैं। तालाबों, झीलों, नदियों और मीठे पानी के अन्य स्रोतों में अंतर्देशीय मछली पालन व्यवसाय के बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नित नए अवसरों का सृजन भी हो रहा है।

कौन सी मछलियों का करें पालन?

अगर आप खेती करने के साथ-साथ मछली पालन करने की सोच रहे हैं, तो यह विकल्प आपकी आमदनी ब़नाने के लिए एक बेहतरीन माध्यम साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आपके मन में यह सवाल आ रहे हैं कि आप मछली पालन के लिए कौन-कौन सी मछलियों का चुनाव करें, तो इस सम्बन्ध में हम आपको बता दें कि रोहू, कतला और मृगल इन नस्लों का पालन करके किसान भाई अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

मछली पालन से होने वाली कमाई

मछली पालन करोबार आज के समय में किसान भाइयों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है और अधिकतर किसान इस व्यवसाय को अपनाकर एक अच्छी इनकम अर्जित भी कर पा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस करोबार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप 950 किलोग्राम मछली प्रति हेक्टेयर की दर से उत्पादन करके इससे करीब 1.90 लाख रुपये की कमाई आसानी से अर्जित कर सकते हैं। अर्थात की कुल मिलाकर मछली पालन का यह व्यवसाय किसानों के लिए काफी लाभकारी सिद्व हो सकता है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।