
परिचयः मानव सेवारत हंस हॉस्पिटल, सरधना रोड कंकरखेड़ा मेरठ Publish Date : 15/11/2026
परिचयः मानव सेवारत हंस हॉस्पिटल, सरधना रोड कंकरखेड़ा मेरठ
-
“हंस हॉस्पिटल, सरधना रोड कंकरखेड़ा मेरठ में रोगी का उपचार स्वार्थपूर्ति के लिए नहीं, बल्कि परोपकार की भावना से किया जाता है”।
रोग मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु चिकित्सा सेवा, सहयोग और विश्वास के साथ मानवसेवा में रत हंस हॉस्पिटल सरधना रोड, कंकरखेड़ा मेरठ।
भारतीय संस्कृति में सेवा को ही सर्वश्रेष्ठ धर्म माना गया है। ‘सेवा परमो धर्मः’ की बात कही जाती है। सेवा को परम धर्म मानने के पीछे कुछ बहुत ही महत्त्वपूर्ण तथा प्रत्यक्ष कारक है। सेवा के अंदर दान, त्याग तथा समर्पण भाव रूपी धर्म के अंश प्रत्यक्ष एवं परोक्ष दोनों रूपों में विद्यमान है। हंस हॉस्पिटल, सरधना रोड, कंकरखेड़ा मेरठ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ही सेवा धर्म को ही निःस्वार्थ भाव से अपनाना है।
राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ0 युवराज चौधरी के अनुसार भारतवर्ष के चिकित्सा पटल पर स्वर्णाक्षरों में अंकित हंस हॉस्पिटल उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक है, यहाँ हम चिकित्सा लाभ प्राप्त करने आने वाले रोगी के उपचार ही नही करते वरन उसके आजीवन कुशल मंगल एवं स्वस्थ रहने की कामना के साथ करते है। ईश्वर हर जगह उपस्थित होकर सबका उपचार नही कर सकते, अतः ईश्वर ने अपनी शक्तियां देकर धरती पर चिकित्सको को भेजा है। हंस हॉस्पिटल, सरधना रोड कंकरखेड़ा मेरठ के चिकित्सक, दुआओं, दवाओं और सेवाभाव का एक अद्भुत संगम है, जो रोगी को मौत के मुँह से निकालकर उसे जीवन प्रदान करते है।

हंस हॉस्पिटल की स्थापना के उद्देश्य के बारे में बताते हुए डॉ0 दिव्यांशु सेंगर युवा वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि क्षेत्र की जनता को श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा नही मिल पा रही थी। उत्तम चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने हेतु उन्हें दिल्ली, मुंबई आदि बड़े शहरो में या महंगे प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार कराने हेतु जाना पड़ता था, क्योकि इस क्षेत्र में श्रेष्ठ चिकित्सा सेवायो का अभाव सा था, अनेको बार मरीज की जान सही उपचार केंद्र को खोजते खोजते ही चली जाती थी।
आम जनमानस की इन्ही परेशानियों को देखते हुए हमने हंस हॉस्पिटल सरधना रोड कंकरखेड़ा, मेरठ की स्थापना की थी, जहाँ आपके लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा न्यूनतम चिकित्सा व्यय पर उपलब्ध है। दूसरे शब्दों में कहे तो यह यूँ भी बेहतर है की महंगे हॉस्पिटल के बिलों में बचत के साथ साथ बाहर जाने आने और बाहर रहने खाने-पीने तक का बहुत सारा खर्च अब बच जाता है, क्योंकि हंस हॉस्पिटल आपको अपने घर के नजदीक पड़ता है और यहाँ तक आसानी से आया एवं जाया जा सकता है, मेरठ के कंकरखेड़ा सरधना रोड के मुख्य मार्ग पर होने का कारण हर समय यातायात सुविधा आसानी से उपलब्ध रहती है।
हमारे यहाँ वरिष्ठ महिला चिकित्सा के द्वारा स्त्रियों के समस्त रोगों का अत्याधुनिक उपचार एवं बाँझपन का विशेष उपचार उपलब्ध है। ज्यादातर समाज में देखा गया है की यदि शादी के दो साल तक गर्भ धारण नही हो पाता है तो उन्हें आई वी एफ की सलाह दी जाती है जो कि काफी महंगा है, जबकि शुरूआती अवस्था में साधारण उपचार से ही गर्भधारण संभव हो सकता है। अक्सर महिलाएं अपने रोग को छिपाकर रखती है या उन्हें जब तक नही बताती या उपचार कराने नही जाती जब तक रोग जानलेवा न हो जाए। हमारा उद्देश्य महिला रोगों के सन्दर्भ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र की समस्त महिलाओं को उत्तम उपचार उपलब्ध कराना है क्योंकि एक महिला के स्वस्थ रहने से ही सम्पूर्ण परिवार स्वस्थ रह सकता है।
यहाँ पर रोगियों हेतु उपचार की विशेष सुविधाएं उपलब्ध है। समस्त प्रकार के रोगों का उपचार नवीनतम आधुनिकतम एवं विश्वस्तरीय तकनीक से किया जाता है। वरिष्ठ विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. युवराज चौधरी के अनुसार उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता को कोई भी बीमारी एवं जानलेवा रोग के अभिशाप से मुक्ति दिलाना है। वास्तव में क्षेत्र में बीमारियों को लेकर लोग में अज्ञानता है एवं जागरूकता का अभाव है जबकि प्रारंभिक अवस्था में बिमारी का उपचार आसान है सस्ता होता है।
हंस हॉस्पिटल, कंकरखेड़ा रोड मेरठ उत्तर भारत की जनता को नवीनतम आधुनिकतम एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाए प्रदान करने हेतु पूर्णरूपेण प्रतिबद्ध है। 35 बैड, नवीनतम आधुनिकतम विश्वस्तरीय चिकित्सा तकनीक एवं भारत के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय सेवाओं का संगम, स्टेट ऑफ़ दी आर्ट ऑपरेशन थिएटर, पूर्णतः वातानुकूलित, 24 घंटे पैथोलॉजी, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा, 24 घंटे फार्मेसी और उत्तम चिकित्सा सुविधाए के साथ हंस हॉस्पिटल चिकित्सा सेवा में अग्रणी है। अब आमजनमानस को अधिकाधिक पैसे और समय बर्बाद करके बाहर जाने की आवश्यकता नही है। सम्पूर्ण एवं सुलभ उपचार अब हंस हॉस्पिटल में ही संभव है। चिकित्सा का कोई ऐसा क्षेत्र नही है जो अछूता रह गया हो निम्न विभागों के माध्यम से आमजनमानस को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है-
- पेट एवं उदर रोग विभाग।
- हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग।
- बाल एवं शिशु रोग विभाग।
- गुर्दा एवं मूत्र रोग विभाग।
- टूटे चेहरे एवं जबड़ा रोग विभाग।
- नाक कान गला रोग विभाग।
- छाती एवं स्वास रोग विभाग।
- स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग।
- त्वचा रोग विभाग।
- कैंसर रोग विभाग।
- पैथोलॉजी विभाग।
- फिजियो थेरेपी विभाग।
हंस हॉस्पिटल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य अधिकाधिक लाभ कमाना नही, वरन आमजनमानस को अधिक से अधिक चिकित्सा लाभ न्यूनतम चिकित्सा सेवा शुल्क पर उपलब्ध कराना रहा है।
अंत में हंस हॉस्पिटल मेरठ के वरिष्ठ सर्जन डॉ0 युवराज चौधरी डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं डॉ0 सौरभ सिंह ने क्षेत्र के जनमानस को संबोधित करते हुए कहां की स्वस्थ राष्ट्र, स्वस्थ नागरिक की परिकल्पना को साकार करने हेतु हर समय हंस अस्पताल की सम्पूर्ण चिकित्सा टीम चाहे वो चिकित्सा सहयोगी हो, या सम्मानीय कर्मचारी सब रात और दिन चिकित्सा सेवा को अपना परम उद्देश्य मानते है और सदैव प्रयासरत रहते है ताकी समाज के आखरी व्यक्ति तक चिकित्सा सेवायो का लाभ पहुँच सके। कोई भी चिकित्सा सेवाओं से वंचित न रहे और किसी को भी पैसे की कमी या अज्ञानता या जागरूकता के अभाव में अपने प्राण न गवाने पड़े। समय समय पर जन जागरूकता अभियान और निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर के आयोजन से जहाँ क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है, एवं अपने रोगों और उपचार के बारे में जानकारी होती है वहीं निशुल्क परामर्श और जांच से उनको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है।
नवीनतम आधुनिकतम एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध
- हड्डी एवं जोड़ रोग
- स्त्री-प्रसूति रोग एवं निःसंतानता का विशेष उपचार
- बाल रोग एवं NICU
- नाक कान गला रोग
- जनरल सर्जरी
- मेडिसिन
- ट्रोमा
- गुर्दा एवं मूत्र रोग
- न्यूरोसर्जरी
- लैप्रोस्कोपिक एवं एंडोस्कोपी
- प्लास्टिक सर्जरी
- इमरजेंसी
- पैथोलॉजी
- फार्मेसी
- एम्बुलेन्स सेवा
- 24 x 7 SERVICEs
संपर्क सूत्र :-
डॉ0 युवराज चौधरी - 9808111769
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर - 8755464688
डॉ0 सौरभ सिंह - 8171407222, 9897744532
Hansh Hospital Reception – 8449747474