
उत्तम खेती, कम नुकसान: गन्ना बोएं चतुर किसान Publish Date : 13/11/2026
उत्तम खेती, कम नुकसान: गन्ना बोएं चतुर किसान
डॉ आर. एस. सेंगर
-
समृद्ध किसान समृद्ध भारत
गन्ने की खेती एक लाभकारी एवं टिकाऊ खेती है तथा गन्ने की पैदावार बढ़ाने की अभी असीमित सम्भावनाएं है। गन्ने की पैदावार में मुख्य भूमिका प्रजाति चयन, बुवाई का समय तथा बुवाई की विधि का होता है। अतः गन्ना बुवाई की परंपरागत विधियों को छोड़कर नई उन्नतशील तकनीक अपनाकर शरदकाल में अच्छी पैदावार देने वाली प्रजातियों की बुवाई करके प्रति इकाई क्षेत्रफल में अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।