
एमएसपी से ऊँचे दामों में बिक रही हैं फसलें Publish Date : 07/11/2026
एमएसपी से ऊँचे दामों में बिक रही हैं फसलें
प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 शलिनी गुप्ता
देश की मंडियों में कम पैदावार होने के कारण सोयाबीन, तुअर, चना और सरसों के दाम काफी अच्छे मिल रहे हैं और लगातार रेट में बढ़ोतरी हो रही है। यह न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ऊपर चल रहे हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा है। सोयाबीन पिछले साल से 55 प्रतिशत और तूअर 50 प्रतिशत महंगी हो चुकी है। इसकी वजह खरीफ की कमजोर पैदावार और रबी की सुस्त बुआई है। ऊंचे दाम से किसानों को लाभ मिल रहा है लेकिन आम लोगों की रसोई पर महंगाई का बोझ बढ़ने लगा है।
वहीं सबसे तेज उछाल सोयाबीन में है। मंडियों में इसका भाव लगभग 7000 रूपय प्रति क्विंटल है, जबकि इस सीज़न का एमएसपी 5708 रूपये है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन के मुताबिक इस साल सोयाबीन का उत्पादन 1.7 करोड़ टन रहने का अनुमान है, यह पिछले साल के मुकाबले 2.1 प्रतिशत कम है।

सोया के ऊँचे दाम से तिलहन की बुवाई को बढ़ावा मिलेगा। दालों में तुअर लगभग 10500 रूपय प्रति क्विंटल बिक रही है, जो पिछले साल से 50 प्रतिशत ज्यादा है, चना 14 प्रतिशत महंगा होकर 7400 रुपए कुंटल पर पहुंचा है।
अभी तक 46 फीसदी कम रबी की बुवाई हो सकी है, दाम चढ़ने के पीछे दोहरी मार है। पिछले साल के मुकाबले इस बार अब तक रबी की बुवाई 46 फीसदी कम हुई है। कमजोर मानसून के कारण मिट्टी में नमी बहुत कम है, जो चना, गेहूं और सरसों जैसी रबी फसलों के लिए चिंता की बात है। उधर, बेमौसम बारिश और बारिश की कमी ने खरीफ के उत्पादन को भी चोट पहुंचाई है। खरीफ फसलों का रकबा 11.81 लाख से लगभग 18 लाख हेक्टेयर तक घटा है।
राजस्थान में पुरानी सरसों 7200 रूपये प्रति कुंटल से ऊपर बिक रही है, जबकि अगले सीजन के लिए इसका एमएसपी 66.13 रूपये है दिल्ली में गेहूं लगभग 2850 रुपए प्रति क्विंटल है, जो पिछले साल के मुकाबले 5 प्रतिशत अधिक है।
अभी तक 46 फीसदी कम रबी की बुवाई हो सकी है दाम चढ़ने के पीछे दोहरी मार है। पिछले साल के मुकाबले इस बार अब तक रबी की बुवाई 46 फीसदी कम हुई है। कमजोर मानसून के कारण मिट्टी में नमी बहुत कम है, जो चना, गेहूं और सरसों जैसी रबी फसलों के लिए चिंता की बात है। उधर, बेमौसम बारिश और बारिश की कमी ने खरीफ के उत्पादन को भी चोट पहुंचाई है। खरीफ फसलों का रकबा11 81 लाख से लगभग 18 लाख हेक्टेयर तक घटा है राजस्थान में पुरानी सरसों7200 रूपये प्रतिकुंटल से ऊपर बिक रही है, जबकि अगले सीजन के लिए इसका एमएसपी 66.13 रूपये है दिल्ली में गेहूं लगभग 2850 रुपए प्रति क्विंटल है, जो पिछले साल के मुकाबले 5 प्रतिशत अधिक है।

लेखकः प्रोफेसर आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ।