उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान का वर्तमान अपडेट      Publish Date : 26/08/2026

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान का वर्तमान अपडेट

                                                                                                       प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं अन्य

किसान भाईयों, उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का शुगर मिल इंडस्ट्रीज पर बकाया का शोर चारों मचता रहता है, परन्तु वास्तव में किस शुगर मिल पर कितने गन्ने का भुगतान बकाया है इसकी जानकारी किसी के पास भी उपलब्ध नहीं रहती है। इसी सोच के साथ हम अपने चैनल किसान डॉट कॉम के माध्यम से आप सभी लोगों के लिए यह जानकारी प्रस्तुत करने जा रहें हैं कि किस शुगर मिल पर गन्ने का कितना मूल्य अभी बाकी है। यह जानकारी हमें अपने गुप्त सम्पर्कों के माध्यम से एकत्र की है, जिससे कि आपको भी यह पता रहे कि शुगर मिल्स आप एवं सरकार को किस प्रकार से चूना लगा रहे हैं।

किसान भाइयों के हक की आवाजः यूपी की सभी मुख्य बकायादार और डिफॉल्टर चीनी मिलों की पूरी जिला वार सूची (बकाया राशि करोड़ रुपये में) नीचे दी जा रही है-

बजाज ग्रुप की सभी 14 मिलें (सबसे बड़ा बकायादार हैं)।

1. बरखेड़ा चीनी मिल (पीलीभीत) - ₹152.90 करोड़।

2. बिलाई चीनी मिल (बिजनौर) - ₹147.06 करोड़।

3. गांगनौली चीनी मिल (सहारनपुर) - ₹124.16 करोड़।

4. पलिया चीनी मिल (लखीमपुर खीरी) - ₹84.50 करोड़।

5. मकसूदापुर चीनी मिल (शाहजहांपुर) - ₹72.10 करोड़।

6. किनौनी चीनी मिल (मेरठ) - ₹68.40 करोड़।

7. थानाभवन चीनी मिल (शामली) - ₹61.20 करोड़।

8. गोला गोकर्णनाथ चीनी मिल (लखीमपुर खीरी) - ₹58.00 करोड़।

9. खंभारखेड़ा चीनी मिल (लखीमपुर खीरी) - ₹44.30 करोड़।

10. बुढ़ाना चीनी मिल (मुजफ्फरनगर) - ₹41.50 करोड़।

11. रुधौली चीनी मिल (बस्ती) - ₹34.80 करोड़।

12. कुंडरखी चीनी मिल (गोंडा) - ₹29.10 करोड़।

13. इटई मैदा चीनी मिल (बलरामपुर) - ₹23.50 करोड़।

14. प्रतापपुर चीनी मिल (देवरिया) - ₹18.60 करोड़।

सिंभावली ग्रुप (दिवालिया और धोखाधड़ी केस):

15. सिंभावली चीनी मिल (हापुड़) - ₹220.00 करोड़।

16. बृजनाथपुर चीनी मिल (हापुड़) - ₹99.80 करोड़ (सत्र के बीच में बंद)।

17. चिलवरिया चीनी मिल (बहराइच) - करोड़ों रुपये का भुगतान अटका।

वेव ग्रुप (प्रशासनिक रडार पर):

18. वेव चीनी मिल, मंडी धनौरा (अमरोहा) - ₹76.93 करोड़ (31 जुलाई तक का अल्टीमेटम) दिया गया था।

19. वेव चीनी मिल, चांदपुर (बिजनौर) - ₹27.32 करोड़ (पर्ची घोटाला विवाद)।

20. वेव चीनी मिल, बिडवी (सहारनपुर) - ₹22.00 करोड़।

अन्य निजी और सहकारी डिफ़ॉल्टर मिलें:

21. किसान सहकारी चीनी मिल, नानौता (सहारनपुर) - ₹50.71 करोड़ (सरकारी मिल)।

22. बेलवारा चीनी मिल (मुरादाबाद) - ₹37.00 करोड़।

23. अगवानपुर चीनी मिल (मुरादाबाद) - ₹36.00 करोड़।

24. किसान सहकारी चीनी मिल, सरसावा (सहारनपुर) - ₹28.36 करोड़।

25. बिलारी चीनी मिल (मुरादाबाद) - ₹25.81 करोड़।

26. यदु शुगर मिल (बदायूं) - ₹21.95 करोड़ (निदेशकों पर धोखाधड़ी की FIR)।

27. न्यौली चीनी मिल (कासगंज) - ₹19.45 करोड़ (MD पर FIR दर्ज)।

28. बिजनौर चीनी मिल (बिजनौर) - ₹16.95 करोड़।

29. दया शुगर मिल, गागलहेड़ी (सहारनपुर) - ₹15.00 करोड़।

30. मोदीनगर चीनी मिल (गाजियाबाद) - ₹14.20 करोड़।

31. सथियाओं सहकारी चीनी मिल (आजमगढ़) - ₹6.50 करोड़।

32. नजीबाबाद चीनी मिल (बिजनौर) - ₹4.65 करोड़।

33. टोडरपुर चीनी मिल (सहारनपुर) - पुराना एरियर बकाया।

34. कनोरिया शुगर मिल, कप्तानगंज (कुशीनगर) -  SDF लोन और एरियर डिफ़ॉल्टर।

35. श्री अजुधिया शुगर मिल्स, राजा का सहसपुर - पुराना बकाया लंबित।

36. शेरवानी शुगर सिंडिकेट (एटा) - वित्तीय अनियमितता डिफ़ॉल्टर।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।