
Contact और Systemic फफूंदीनाशकों में प्रमुख अंतर Publish Date : 25/03/2026
Contact और Systemic फफूंदीनाशकों में प्रमुख अंतर
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 शालिनी गुप्ता
फसलों के लिए Fungicides मुख्य रूप से दो तरीके से काम करते हैं। Contact (संपर्क) और Systemic (सिस्टमैटिक)। ऐसे में फंफदी के सही उपचार के लिए इन दोनों के अंतर को समझना बहुत जरूरी है।
आज के हमारे इस प्रस्तुत लेख में इन दोनों के बीच मुख्य अंतर विस्तार से दिए जा रहे हैं:-
1. कार्य करने का तरीका (Mode of Action)
Contact (सम्पर्क): यह पौधे के केवल उन्हीं हिस्सों पर काम करता है जहाँ दवा गिरती है। यह पौधे के ऊपर एक सुरक्षा कवच की तरह से काम करता है और फंगस को पौधे के अंदर प्रवेश करने से रोकता है।
Systemic (सिस्टमैटिक): यह दवा पौधे के द्वारा उनके अन्दर सोख ली जाती है और यह जाइलम के माध्यम से पूरे पौधे (जड़ से पत्तियों तक) में फैल जाती है। ऐसे में अगर यह दवा पौधों की केवल नीचे की पत्तियों भी पर गिरती है, तो भी यह ऊपर की नई पत्तियों तक पहुँच जाती है।
2. उपयोग का उद्देश्य (Purpose of Application)
Contact: इनका उपयोग मुख्य रूप से फसल के फंगस से बचाव करने के लिए किया जाता है। इसलिए बीमारी आने से पहले इसका छिड़काव किया जाता है जिससे कि कवक फसलीय पौधे पर हमला न कर उन्हें क्षति नहीं पहुँचा सके।
Systemic: इनका उपयोग मुख्य रूप से फंगस के इलाज के रूप में किया जाता है। अतः अगर यह बीमारी पौधों में लग चुकी है, तो यह पौधों के अंदर जाकर कवक को मारता है और उससे होने वाले फसलीय नुकसान से बचाता है।
3. मौसम का प्रभाव (Effect of Weather)
Contact: छिड़काव करने के बाद बारिश होने पर यह पौधों के अंद जल्दी ही प्रवेश कर जाता है। अगर छिड़काव के तुरंत बाद बारिश हो जाए, तो दोबारा से इसका स्प्रे करने की आवश्यकता होती है।
Systemic: एक बार पौधे द्वारा इन्हें सोख लिए जाने के बाद (आमतौर पर 1-2 घंटे में), पर बारिश का असर इनके ऊर कम होता है।
4. असर की अवधि (Residual Activity)

Contact: इनका असर पौधों पर कम समय (लगभग 7-10 दिन) तक ही रहता है, क्योंकि यह बाहरी वातावरण के संपर्क में रहता है और कुछ समय के बाद वातावरण में घुल जाते हैं।
Systemic: इनका प्रभाव पौधों पर लंबे समय (15-21 दिन या उससे भी अधिक) तक बना रहता रहता है, क्योंकि यह पौधे के रस के अंदर मौजूद रहता है।
आजकल बाजार में ऐसे फफूंदीनाशक भी आ रहे हैं जिनमें ये दोनों (Contact + Systemic) का मिक्स रूप होते हैं, जैसे (Carbendazim + Mancozeb) आदि। ये बहुत अच्छे एवं सबसे बेहतर परिणाम देते हैं, क्योंकि यह पौधों को ऊपर से सुरक्षा भी देते हैं और अंदर से उनका इलाज भी करते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
