
घर की हवा को शुद्ध रखने वाला पौधा स्पाइडर प्लांट Publish Date : 28/02/2026
घर की हवा को शुद्ध रखने वाला पौधा स्पाइडर प्लांट
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं गरिमा शर्मा
स्पाइडर प्लांट घर की हवा को शुद्ध रखता है। इसे उगाना आसान है और यह कम देखभाल में भी तेजी से बढ़ता है। यह पौधा बीज से नहीं, बल्कि कटिंग से उगाया जा सकता है। यह फॉर्मल्डिहाइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन जैसी हानिकारक गैसें अवशोषित करता है। इससे घर की हवा साफ रहती है और श्वास संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। बच्चों, बुजुगों और दमा रोगियों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

धूप से बचाएं: स्पाइडर प्लांट को हल्की नमी पसंद है। मिट्टी सूखने पर पानी दें। लेकिन, सीधी धूप से पौधे को बचाएं। फूल और नई शाखाओं के लिए पर्याप्त रोशनी जरूरी है।
अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी
- इसके लिए जल निकासी वाला गमला जरूरी है। गमला जड़ों से थोड़ा बड़ा हो। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और जड़े सड़ती नहीं हैं।
- अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का उपयोग करें। वसंत और गर्मियों में हर दो सप्ताह में उर्वरक दे, सर्दियों में कम या बिल्कुल न दें।
- यह पौधा कीट-मुक्त होता है, लेकिन मिलीबग, स्केल और स्पाइडर माइट्स आ सकते हैं। नीम तेल के छिड़काव से रोकथाम करें।
पौधे को दें साफ पानी

स्पाइडर प्लांट की पत्तियों के सिरे भूरे हो रहे हों, तो यह अधिक नमक के, धूप या कम पानी की वजह से हो सकता है। पत्तियां पीली पड़ रही हों तो यह कम रोशनी का संकेत हो सकता है। पौधे की सिंचाई साफ पानी से करें।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
