
देश में बेरोजगारी दर 4.8 फीसदी पर पहुंची, शहरी इलाकों में बढ़ी Publish Date : 23/02/2026
देश में बेरोजगारी दर 4.8 फीसदी पर पहुंची, शहरी इलाकों में बढ़ी
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
देश में 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में बेरोजगारी दर दिसंबर, 2025 में मामूली बढ़कर 4.8 फीसदी पर पहुंच गई। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आवधिक श्रमबल सर्वे के मुताबिक, नवंबर में इन व्यक्तियों में रोजगार नहीं मिलने की दर 4.7 फीसदी रही थी।
गांवों-शहरों में बेरोजगारी
3.9% पर स्थिर रही गांवों में रोजगार नहीं मिलने की दर दिसंबर में
6.7% पहुंच गई शहरी बेरोजगारी 6.5 फीसदी से बढ़कर
4.1% पर स्थिर रही ग्रामीण पुरुषों में बेरोजगारी दर
9.1% रह गई शहरी पुरुषों में यह दर 9.3 फीसदी से घटकर
ग्रामीण महिलाओं का हिस्सा बढ़ा
- ग्रामीण महिलाओं की श्रमबल भागीदारी दर 39.7% से बढ़कर 40.1 फीसदी पर पहुंची।
- शहरी महिलाओं में दर 25.5 फीसदी से घटकर 25.3 फीसदी पर आ गई।
कुल श्रमबल में बढ़त
- 53.4%पहुंच गया कार्यशील जनसंख्या अनुपात 53.2% से बढ़कर
- 76 फीसदी रहा ग्रामीण पुरुषों में यह अनुपात, शहरी में 70.4 फीसदी
- 38.6 फीसदी पहुंच गया ग्रामीण महिलाओं का अनुपात मामूली बढ़कर
- 23% पर स्थिर रहा शहरी महिलाओं में
श्रमबल भागीदारी में उछाल

- 56.1% पहुंच गई श्रमबल भागीदारी दर दिसंबर में 55.8 फीसदी से बढ़कर
- 59 फीसदी रही ग्रामीण क्षेत्रों में दर, नवंबर में 58.6 फीसदी थी
- 50.4 फीसदी से घटकर 50.2 फीसदी रह गई शहरी इलाकों में

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
