रबी फसलों में सिंचाई का सबसे महत्वपूर्ण समय      Publish Date : 04/02/2026

           रबी फसलों में सिंचाई का सबसे महत्वपूर्ण समय

                                                                                                                             प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 रेशु चौधरी

गेहूं (Wheat)

पानी देने का सबसे ज़रूरी समय

पहली सिंचाई – क्राउन रूट इनिशिएशन (CRI): 18–21 दिन
सबसे महत्वपूर्ण सिंचाई; उपज का 20–25% इसी पर निर्भर होता है।

दूसरी सिंचाई– टिलरिंग/जोड़ बनने पर: 40–45 दिन

तीसरी सिंचाई– बूटिंग/बालियाँ निकलने पर: 65–70 दिन

चौथी सिंचाई– दाना भराव: 90–95 दिन

पानी रोकने का समय

दाना पकने के अन्तिम 15–20 दिन

पानी देने से गिरावट (lodging), दाने हल्के रहने और रोग बढ़ने का खतरा।

सरसों / रायड़ा (Mustard)

पानी देने का महत्वपूर्ण समय

पहली सिंचाई – रोपाई/बुवाई के 20–25 दिन बाद

दूसरी सिंचाई– फूल निकलने पर (35–45 दिन)

तीसरी सिंचाई– सिल्ली बनते समय (55–65 दिन)

पानी रोकने का समय

फूल आने के एक सप्ताह पहले और कटाई से 20–25 दिन पहले पानी न दें।

इससे पौधा ज्यादा बढ़कर गिरने नहीं लगता और तेल प्रतिशत सुधरता है।

रबी मक्का (Winter Maize)

पानी देने का महत्वपूर्ण समय

पहली सिंचाई— Germination & Knee-high stage: 20–25 दिन

दूसरी सिंचाई— Tasseling (सबसे महत्वपूर्ण)

तीसरी सिंचाई— Silking / परागण

चौथी सिंचाई— Grain filling

पानी रोकने का समय

फसल कटाई से 12–15 दिन पहले

देर से सिंचाई → दाना कच्चा रह जाता है

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।