
किसानों के लिए पंजीकरण जरुरी छूट न जाए सम्मान निधि Publish Date : 11/01/2026
किसानों के लिए पंजीकरण जरुरी छूट न जाए सम्मान निधि
प्रोफेसर आर. एस. सेंगर
पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की 21वीं किस्त और कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण जरूरी है। इसका मकसद हर पात्र किसान को समय पर और बिना परेशानी के योजनाओं का लाभ दिलाना है।
हर जिले में शिविर

यूपी सरकार ने जिलाधिकारि यों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक किसान का विवरण पीएम-किसान पोर्टल पर अपडेट कराया जाए। इसके लिए 16 अक्तूबर से 30 नवंबर तक हर जिले में प्रतिदिन शिविर आयोजित होंगे और अब सरकार ने इसके लिए समय सीमा को भी बढ़ा दिया है।
जरूरी दस्तावेज
फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और खतौनी (भूमि का दस्तावेज) की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजओं के बिना पंजीकरण पूरा नहीं होगा। इसलिए, किसान इन्हें साथ लाना न भूलें।
ऐसे करें पंजीकरण: वेब पोर्टल upfr.agristack.gov.in के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर भी पंजीकरण करा सकते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।
