जीडब्ल्यू यूनेस्को फेलोशिप प्रोग्राम-2026      Publish Date : 26/12/2025

                  जीडब्ल्यू यूनेस्को फेलोशिप प्रोग्राम-2026

जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ह्नयूमन डेवलेपमेंट के द्वारा जीडब्ल्यू यूनेस्को फेलोशिप प्रोग्राम-2026 की पेशकश की जा रही है।

यह एक प्रतिष्ठित फेलोशिप है, जिसके तहत स्नातक के छात्रों को यूनेस्को में तीन तहीने की ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान उम्मीद्वार अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और विकास के क्षेत्र में व्यवहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे और वैश्विक पहलों में अपना योगदान प्रदान कर सकेंगे।

इस फेलोशिप के लिए वही छात्र पात्र होंगे, जो यूनेस्को विश्वविद्यालय के जीउसईएचडी कार्यक्रम में नामांकित हैं, गीष्मकालीन इंटर्नशिप के दौरान अनिवार्य 3-क्रेडिट पाठ्यक्रम में नामांकन करें, प्रस्थान-पूर्व मार्गदर्शन सत्रों में भाग लें और यूनेस्को के द्वारा निर्धारित की गई गतिविधियों को पूर्ण करें।

                                                          

चयन किए गए उम्मीद्वारों को हवाई किराया और रहने का खर्चा प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए पात्र उम्मीद्वार इसके अधिकारिक लिंकः gsehd.gwu.edu/unesco-fellow-app पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।