स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) का इंटर्नशिप प्रोग्राम      Publish Date : 24/11/2025

           स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) का इंटर्नशिप प्रोग्राम

स्नातकों के लिए है खास अवसर

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) के द्वारा विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि से और हाल ही में डिग्री प्राप्त कर चुके युवाओं के इंटर्नशिप प्रोग्राम हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्वार्थियों को डबल्यूएचओ के वैश्विक स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जोड़ना और उन्हें कार्यानुभव के माध्यम से व्यवहारिक ज्ञान एवं क्षमता निर्माण के अवसर प्रदान करना है।

इस प्रोग्राम में आवेदन करने वाले उम्मीद्वारों की आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आवेदनकर्ता, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी ऐसे पाठ्यक्रम के अन्तर्गत पंजीकृत हों, जो डबल्यूएचओ के तकनीकी कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित हो।

                                                                 

चयनित छात्रों को यात्रा भत्ता, चिकित्सा और दुर्घटना बीमा कवरेज, वित्तीय सहायता के सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आवेदन के इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अधिकारिक लिंकः who.int/carrers/internship-programme पर जाकर इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवदन कर सकते हैं।