भारत सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला नवां देश वाला नवां देश      Publish Date : 25/10/2025

                 भारत सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला नवां देश

                                                                                                                                                                                        प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

इस समय उत्तर भारत में भारी वायु प्रदूषण के बीच एक अच्छी खबर यह है कि वन क्षेत्र वृद्धि में भारत नवे स्थान पर आ गया है। पिछले वर्ष देश दसवें पायदान पर था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के चलते भारत ने एक साल में ही एक पायदान की बढ़त हासिल कर ली है।

इंडोनेशिया के बाली में संयुक्त राष्ट्र खाद एवं कृषि संगठन (एफएओ) के द्वारा जारी वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (जीएफआरए)-2025 की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने विश्व के कुल वन क्षेत्र में नवे स्थान पर आकर वैश्विक पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि वन संसाधन के क्षेत्र में विश्व के दसवें स्थान से नवे स्थान पर आना सतत वन प्रबंधन व उपस्थित की संरक्षण में एक बड़ी उपलब्धि है। यह प्रगति वन संरक्षण वन्यीकरण एवं सामुदायिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सफलता रेखांकित करती है।

                                                                     

उन्होंने कहा कि वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि में विश्व में भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी की पहल, एक पेड़ मां के नाम से पूरे देश को पौधारोपण के लिए प्रेरणा मिल रही है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि पौधारोपण में बढ़ती भागीदारी, विशेष रूप से एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत और राज्य सरकारों के द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए गए विशेष अभियानों ने इस प्रगति में खासा योगदान दिया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा ‘‘यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का कारण है। हमने पिछले मूल्यांकन में दसवें स्थान की तुलना में वैश्विक स्तर पर वन क्षेत्र के मामले में नवां स्थान प्राप्त किया है।

इस समय दुनिया का कुल वन क्षेत्र 4.5 बिलियन हेक्टेयर है जो पृथ्वी की 32 प्रतिशत भूमि को कवर करता है और इसका 54 प्रतिशत हिस्सा केवल पांच देशों रूस, ब्राजील, कनाडा, अमेरिका और चीन में केंद्रित है। ऑस्ट्रेलिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और इंडोनेशिया के बाद भारत दुनिया के शीर्ष 10 वन समृद्ध देशों में शामिल है।

दसवें स्थान से 9 में स्थान पर आना सतत वन प्रबंधन और प्रस्तुत किए संरक्षण क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। यह प्रगति वन संरक्षण वन्यीकरण और सामुदायिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सफलता को रेखांकित करती है। वहीं इस वर्ष लगातार कार्य कर रही समिति ऑफ ग्रीन वर्ल्ड फॉर सस्टेनेबल एनवायरमेंट द्वारा वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए जगह-जगह गोष्ठियां और कार्यशालाएं आयोजित की गई, जिसमें किसानों और ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया कि वह कम से कम एक पेड़ मां के नाम अपने खेत और गांव के आसपास खाली पड़ी जगह  पर लगाए, जिससे जीवन और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

                                                                         

इस समय रूस में 832.6 मिलियन हेक्टेयर, ब्राजील में 486 मिलियन हेक्टेयर, कनाडा में 368.8 मिलियन हेक्टेयर, अमेरिका में 308.9 मिलियन हेक्टेयर, चीन में 227 मिलियन हेक्टेयर, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में 139 मिलियन हेक्टेयर, ऑस्ट्रेलिया में 133.5 मिलियन हेक्टेयर, इंडोनेशिया में 95.9 मिलियन हेक्टेयर और भारत में 72.5 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन हैं, यही कारण है कि अब एफएओ के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट, जिसमें अब भारत दसवें स्थान से नवें स्थान पर पहुंच गया है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।