पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है और किसे मिलता इसका है लाभ?      Publish Date : 28/09/2025

    पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है और किसे मिलता इसका है लाभ?

                                                                                                                                                                                            प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

यदि आप भी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो आप इस योजना से जुड़कर विभिन्न प्रकार के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहें हैं हमारे विशेषज्ञ और सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राकेश सिंह सेंगर-

वर्तमान समय में हमारे देश में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का सचालन किया जा रहा हैं और इसके साथ ही समय-समय पर कई तरह की नई योजनाएं भी संचालित की जाती रहती हैं। इन योजनाओं का सीधा उद्धेश्य देश के जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक लाभ पहुंचाने के किया जाता है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, जिसका संचालन भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत वर्तमान समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और वह इसका लाभ भी ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको योजना में अपनी पात्रता चेक करनी होती है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, केवल वे ही लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप इस योजना के बारे में हमारे इस लेख से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कौन हैं योजना के लिए सही पात्र

                                                         

यदि बात पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र लोगों के बारे में की जाए तो इसमें 18 पारंपरिक व्यापारों में शामिल लोग इसके लिए पात्र हैं, जिनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं जो इस प्रकार से हैः-

  • यदि आप मालाकार हैं।
  • फिशिंग नेट के निर्माता हैं।
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं।
  • धोबी और दर्जी इसके लिए पात्र हैं।
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग।
  • गुड़िया और अन्य खिलौनों के निर्माता।
  • अस्त्रकार लोग।
  • मूर्तिकार।
  • हथौड़ा आदि टूलकिट के निर्माता।
  • पत्थर तराशने वाले लोग।
  • नाई यानी बाल काटने का काम करने वाले लोग।
  • लोहार का काम करने वाले लोग।
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर।
  • नाव का निर्माण करने वाले कारीगर।
  • ताला बनाने वाले कारीगर।
  • समस्त राजमिस्त्री।

योजना से मिलने वाले लाभः

                                                     

  • इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक 500 रुपये प्रतिदिन की दर से स्टाइपैंड भी दिया जाता है। लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए अलग से 15000 हजार रुपये तक का स्टाईपैंड भी देने का प्रावधान भी योजना के अन्तर्गत किया गया है।
  • सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। इसमें कुछ महीनों के लिए पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इस लोन को वापस करने के बाद अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन लेने के लिए आप पात्र हो सकते हैं।

योजना में कैसे करें अप्लाई

  • पीएम विश्वकर्मा योजना में आप इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आपको लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर क्लिक करना होता है और फिर आप आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के लिए ऑफलाइन भी में आवेदन किया जा सकता है जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है और यहां से आप आवेदन कर सकते हैं

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।