विद्यार्थियों के लिए विवो के द्वारा स्कॉलरशिप प्रोग्राम जारी      Publish Date : 24/02/2025

        विद्यार्थियों के लिए विवो के द्वारा स्कॉलरशिप प्रोग्राम जारी

                                                                                                                                                      प्रोफेसर आर. एस. सेंगर

विवो के द्वारा एजुकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम की पहल की शुरूआत की गई है, जिससे कि वंचित समुदायों से सम्बन्धित प्रतिभाशाली छात्र अपनी शिक्षा को जारी रख सकें। स्नाकोत्तर पाठ्यक्रम के तहत प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में अध्ययन कर रहे छात्र इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदन करने के लिए छात्रों का 12वीं और स्नातक में 70 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदन करने वाले छात्रों ने दिल्ली/नोएडा/गेटर नोयडा/गाजियाबाद स्थित किसी कॉलेज/संस्थान से अपनी डिग्री प्राप्त की हो। इसके अतिरिक्त, आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रूपये तक होनी चाहिए।

चयन किए गए उम्मीद्वारों को 50 हजार रूपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के पास आधार कार्ड, पहिचान प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आय प्रमाण-पत्र/आईटीआर/ शासन कार्ड, स्कूल/कॉलेज से बोनाफाइड सर्टिफिकेट के साथ ही अन्य निर्धारित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।

अपलोड किए जाने वाले समस्त दस्तावेज स्पष्ट होने चाहिए और यह दस्तावेज केवल जेपीजी व पीएनजी फार्मेट में ही होने चाहिए। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06 मार्च, 2025।

आवेदन करने का लिंक: tinyurl.com/4ea9va43

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।