मौसम आधारित कृषि परामर्श      Publish Date : 24/11/2026

                               ग्रामीण कृषि मौसम सेवा           

                                      भारत मौसम विज्ञान विभाग

              सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

                                    मोदीपुरम, मेरठ, उत्तर प्रदेश

                               मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाएं

                                                                         दिनांक : 23-11-2026

गौतम-बुद्ध-नगर (उत्तर प्रदेश) के मौसम का पूर्वानुमान - जारी करने का दिन :2026-11-23 (अगले 5 दिनोंके 8:30 IST तक वैध)

मौसम कारक

2026 -11 - 24

2026 -11 - 25

2026 -11 - 26

2026 -11 - 27

2026 -11 - 28

वर्षा (मि मी)

0.0

0.0

0.0

0.0

0.0

अधितम तापमान (से.)

27.0

27.0

27.0

27.0

27.0

न्यूनतम तापमान (से.)

13.0

12.0

12.0

12.0

11.0

अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता (%)

62

62

63

67

72

न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता (%)

32

30

28

30

32

हवा की गति (कि मी प्रति घंटा)

8

9

4

4

2

पवन दिशा (डिग्री)

295

294

315

265

135

क्लाउड कवर (ओक्टा)

0

1

1

0

0

चेतावनी

कोई चेतावनी नहीं

कोई चेतावनी नहीं

कोई चेतावनी नहीं

कोई चेतावनी नहीं

कोई चेतावनी नहीं

पूर्वानुमान सारांश:

आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.0 से 27.0 व 11.0 से 13.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान पूर्वाह्न 7.21 को सापेक्षिक आर्द्रता 65 से 80 तथा दोपहर बाद अपराह्न 2.21 को 30 से 45 प्रतिशत रहेगा। हवा 2.0-13.0 किमी/घंटेकी गति से चलने का अनुमान है। ईआरएफएस उत्पादों के अनुसार 27 नवंबर- 3 दिसम्बर 2026 में अधिकतम तापमान सामान्य से कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम और वर्षा सामान्य हो सकती है।

 

मौसम चेतावनियाँ (अगले दिन के 08:30 IST तक मान्य):

 

अगले पाँच दिनों के दौरान जिले में कोई मौसम चेतावनी नहीं है। मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है।”

 

तापमान को ध्यान में रखते हूए किसानों को सलाह है कि वे गेहूँ की बुवाई अति शीघ्र करें। देर से बोई गई सरसों की फसल में विरलीकरण तथा खरपतवार नियंत्रण का कार्य करें।

मौसम चेतावनियों के कृषि पर संभावित प्रभाव और संबंधित एग्रोमेट सलाह:

सामान्य सलाहकार:

किसान मौसम जानकारी और वर्षा अलर्ट प्राप्त करने के लिए "मौसम" ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य उपयोगी ऐप जैसे "मेघदूत" (कृषि मौसम जानकारी हेतु) और "दामिनी" (आकाशीय बिजली से संबंधित जानकारी हेतु) भी उपलब्ध हैं, जो मौसम और बिजली गिरने की अद्यतन जानकारी प्रदान करते हैं। ये सभी ऐप्स Android उपयोगकर्ता Google Play Store से और iOS उपयोगकर्ता App Centre से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आने वाले दिनो मे मौसम शुष्क रहेगा अत: सभी फसलों व सब्जियों में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी जाती है।

लघु संदेश सलाहकार:

फ़सल विशिष्ट सलाह:

    फ़सल

                         फ़सल विशिष्ट सलाह

     गेहूँ

शुष्क मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई करने की सलाह दी जाती है जो सीआरआई चरण (बुवाई के 21-25 दिन बाद) में है। सिंचाई के 3-4 दिन बाद नत्रजन की दूसरी मात्रा का छिड़काव करना चाहिए।

    गन्ना

शीघ्र परिपक्व होने वाली उच्च शर्करा युक्त किस्मों जैसे को.लख.-94184, को.लख.-14201, को.लख.-16202, को.शा.-17231 तथा को.-15023 की बुवाई करें। मध्यम एवं देर से परिपक्व होने वाली किस्मों जैसे को.लख.-15201, को.पंत.-97222, को.-0118, को.-15023, को.लख.-09204 तथा को.लख.-15206 की बुवाई करें। बीज बहुगुणन के लिए गन्ने की नवीन अगेती किस्मों को.सा.-23232 एवं को.लख.-21201 तथा मध्यम एवं देर से पकने वाली किस्मों को.शा.-19235, को.शा.-18232, को.-16030, को.-17018, को.-18022, को.पीबी.-17215, को.पीबी.-99, को.पीबी.-18213, को.पी.-16437, को.पी.-11438 एवं को.लख.-16466 की बुवाई करें।

बागवानी विशिष्ट सलाह:

  बागवानी

                       बागवानी विशिष्ट सलाह

    आलू

देर से बोये आलू की सिंचाई करें और बुवाई के 25 दिन बाद 108 किलोग्राम यूरिया के टॉप ड्रेसिंग करके मिट्टी चढ़ा दे। आलू में आवश्यकता अनुसार 10 से 15 दिन के अंतर पर सिंचाई करें। झुलसा एवं माहु के नियंत्रण हेतु मैनकोज़ेब 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर 10 से 12 दिन अंतराल पर 2-3 छिड़काव करें।

   आँवला

बेर, आंवला, नीबंू, अमरूद, पपीता व केला की आवश्यकता सिंचाई करें। आंवला के फलों की तोड़ाई और विपणन की व्यवस्था करें। बेर के फलों को गिरने से रोकने के लिए सुपर फिक्स हार्मोन 1 मिलीलीटर प्रति 5 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

पशुपालन विशिष्ट सलाह:

पशुपालन पशुपालन विशिष्ट सलाह भेंस पशुओं के शरीर पर बाह्य परजीवियों, विशेषकर किलनी के संक्रमण से बचाव हेतु पशु चिकित्सक की सलाह से उपयुक्त किलनीनाशक दवा का प्रयोग करें। पशुशालाओं में बाह्य परजीवियों के नियंत्रण हेतु चूने का छिड़काव करें। पशुओं में आंतरिक परजीवी संक्रमण की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सक की सलाह से प्रत्येक 6 माह के अंतराल पर कृमि नाशक दवा का उपयोग करें।

मौसम चेतावनियों के संभावित प्रभाव (सामान्य):

अगले पाँच दिनों के दौरान जिले में कोई मौसम चेतावनी नहीं है। मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है।”

 

शुष्क मौसम तथा सुबह एवं शाम के समय ठंड में धीरे-धीरे वृद्धि को देखते हुए आमजन को सलाह दी जाती है कि सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनें। बच्चों, बुजुर्गों एवं सांस संबंधी समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क से बचें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करें।

प्रभाव आधारित सलाह (सामान्य):

पशु पालकों हेतु सलाह:

पशुओं को रात एवं सुबह के समय ठंड से बचाने के लिए सुरक्षित, सूखे एवं हवादार आश्रय में रखें। पशुओं को सूखा बिछावन उपलब्ध कराएं तथा छोटे बछड़ों एवं कमजोर पशुओं को विशेष रूप से ठंड से बचाएं।