मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाएं      Publish Date : 12/03/2025

                                                  ग्रामीण कृषि मौसम सेवा      

                                                          भारत मौसम विभाग

                                     सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्वोगिकी विश्वविद्यालय

                                                         मोदीपुरम- मेरठ, उत्तर प्रदेश

 

 

             मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाएं

                                                                                                                              दिनाँक- 11.03.025

 

बदायूँ (उत्तर प्रदेश) के मौसम पूर्वानुमान, जारी करने का दिनः 2025.03.11 (अगले 5 दिनों के 8:30 IST तक वैद्य)

मौसम कारक

12-03-025

13-03-025

14-03-025

15-03-025

16-03-025

वर्षा (मिमी)

0.0

0.0

1.0

4.0

3.0

अधिकतम तापमान (सें0)

33.0

34.0

34.0

34.0

33.0

न्यूनतम तापमान (सें0)

17.0

19.0

19.0

19.0

18.0

अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता (%)

74

60

82

87

89

न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता (%)

40

28

48

49

50

वायु की गति (किमी प्रति घंटा)

6

22

4

7

6

वायु की दिशा (डिग्री)

298

291

285

9

50

क्लाउड कवर (ओक्टा)

2

3

3

4

3

चेतावनी

कोई चेतावनी नही

कोई चेतावनी नही

कोई चेतावनी नही

आँधी, बिजली और तूफान आदि

कोई चेतावनी नही

 

पूर्वानुमान सारांशः                

13-15 मार्च को गरज, चमक और तीव्र हवा के साथ हल्की बारिश की सम्भावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30.0 से 34.0 एवं 17.0 से 18.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान पूर्वान्ह 7.21 को सापेक्षिक आर्द्रता 70 से 91 और दोपहर के बाद अपरान्ह 2.21 को 30 से 54 प्रतिशत तक रहेगी। वायु 6.0-22.0 किमी/घंटा की गति से चलने का अनुमान है। ईआरएफएस उत्पादों के अनुसार 14 से 20 मार्च 2025 के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है और सामान्य वर्षा भी हो सकती है।

मौसम की चेतावनियाँ (अगले दिन के 08:30 तक मान्य):

13 मार्च को 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक की गति से सतही हवाएं चलेंगी।

मौसम चेतावनियों के कृषि पर होने वाले सम्भावित प्रभाव और सम्बन्धित एग्रोमेट की सलाहः

सरसों की फसल कटाई के लिए लगभग तैयार है, अतः हल्की बारिश के दौरान फसल की कटाई से बचें।

सामान्य सलाहः

किसानों को सलाह दी जाती है कि वह पिछले सप्ताह का मौसम, मौसम के पूर्वानुमान और कृषि के लिए मौसम की जानकारी को प्राप्त करने के लिए ‘‘मेघदूत ऐप’’ और बिजली की जानकारी को प्राप्त करने के लिए ‘‘दामिनी ऐप’’ अपने फोन पर डाउनलोड करें, यह ऐप बिजली के गिरने की समय पूर्व सूचना के साथ ही इससे बचाव की जानकारी भी प्रदान करता है। मेघदूत और दामिनी ऐप गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉइड यूजर्स) और ऐप सेंटर (आईओएस यूजर्स) से डाउनलोड किया जा सकता है। सब्जियों में कीट, घुन और रोगों आदि की निगरानी करते रहें। मौसमी सब्जियों से खरपतवार को हटाने के लिए इंटरकल्चरल ऑपरेशन की सलाह दी जाती है।

लघु संदेश सलाहः

13 सये 15 मार्च को गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की सम्भावना है।

फसल विशिष्ट सलाहः

फसल

                                        फसल विशिष्ट सलाह

मक्का

जायद में मक्का की बुवाई करने के लिए मक्का की संकुल किस्में नवजोत, श्वेता, आजाद उत्तम, कंचन, गौरव और संकर किस्में दक्कन-115, एम.एम.एच.-133, प्रो-4212, हरे भुटटे माधुरी, प्रिया शिशु मक्का के लिए बी. एल.-42, प्रकाश, पूसा अगेती संकर मक्का-2 आदि की बुवाई करें।

गन्ना

बसंतकालीन गन्ने की बुवाई के लिए नवीन एवं उन्नत किस्में को.शा.-13235, को. लख.-14201 ब्व-15023, को.शा.-17231, को.शा.-18231, को. लख.-16202, को.शा.-16233, को.शा.-14233, को.शा.-0118 एवं को.लख.-94184 आदि किस्मों की बुवाई करें। बीज गन्ने के उपचार के लिए कार्बेन्डाजिम अथवा थायोफिनेट मिथाइल 0.1 प्रतिशत का प्रयोग करें। गन्ने की बसंतकालीन बुवाई हेतु 05 टन प्रति एकड़ की दर से कार्बनिक खाद (गोबर की खाद या प्रेसमड) अथवा 72 कि.ग्रा. नाइट्रोजन, 32 कि.ग्रा. फॉस्फोरस और 24 कि.ग्रा. पोटाश एवं 10 कि.ग्रा. जिंक सल्फेट प्रति एकड़ की दर से उर्वरकों का प्रयोग करें।

 

मौसम यम्बन्धी चेतावनियों का सम्भावित प्रभाव (सामान्य):

13 मार्च को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की से अधिक की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी।

प्रभाव आधारित सलाह (समान्य):

परिपक्व फसल की समय पर कटाई करें और शेड के नीचे फसल का भंड़रण करें। 

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल   कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।