
आयुर्वेदिक दवाओं के द्वारा नपुंसकता (स्तंभन दोष) का उपचार Publish Date : 25/11/2026
आयुर्वेदिक दवाओं के द्वारा नपुंसकता (स्तंभन दोष) का उपचार
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
क्या है नपुंसकता
स्वस्थ यौन जीवन, पुरुष हो या महिला, दोनेां के लिए ही एक सुखद जीवन का अभिन्न अंग होता है। यह न केवल स्वस्थ संतानोत्पत्ति के लिए आवश्यक है, बल्कि जीवन के प्रजनन काल में यौन सुखों का भरपूर आनंद लेने के लिए भी महत्वपूर्ण होता है।
नपुंसकता एक ऐसी चिकित्सीय स्थिति है जो कई कारकों के चलते उत्पन्न हो सकती है, जिनमें से कुछ का कोई गहरा अंतर्निहित कारण हो भी सकता है और नहीं भी।
आयुर्वेद के अनुसार नपुंसकता की परिभाषा

- यह पुरुषों में यौन संबंध बनाने के लिए पर्याप्त समय तक लिंग में इरेक्शन बनाए रखने में असमर्थता को सन्दर्भित करता है।
- विशेष रूप से यह पुरुषों के लिए एक बहुत ही दर्दनाक स्थिति है और उनमें से कई इसके कारण आत्मविश्वास की गंभीर कमी और भावनात्मक आघात से पीड़ित होते हैं।
- नपुंसकता प्राथमिक या द्वितीयक हो सकती है।
- प्राथमिक नपुंसकता तब होती है जब कोई व्यक्ति संभोग करने में सक्षम नहीं रहा हो, लेकिन अतीत में उसके लिंग में पर्याप्त इरेक्शन होता रहा हो।
- द्वितीयक नपुंसकता तब होती है जब व्यक्ति का अतीत में यौन संबंध बनाने का सफल इतिहास रहा हो, लेकिन हाल ही में विभिन्न कारणों से उसमें किसी स्तर की नपुंसकता विकसित हो गई हो।
नपुंसकता की घटनाएँ

वर्तमान समय की दैनिक दिनचर्या के चलते नपुंसकता एक बहुत ही आम समस्या बन चुकी है जिसका सामना अधिकांश पुरुष अपने जीवन में कभी न कभी करते ही हैं। इस समस्या के विभिन्न कारण हो सकते हैं, जिनमें तनाव, मनोवैज्ञानिक आघात, आत्मविश्वास की कमी, शारीरिक कमजोरी आदि शामिल हैं।
अधिकांश लोगों के लिए, नपुंसकता कोई गंभीर समस्या नहीं है और इसे मामूली भावनात्मक परामर्श और अवसादरोधी दवाओं से आसानी से दूर किया जा सकता है।
कुछ मामलों में, लोगों को इस स्थिति से लड़ने में मदद करने के लिए उचित चिकित्सीय उपाय उपलब्ध कराने की आवश्यकता भी हो सकती है।
यह एक आम धारणा है कि उम्र बढ़ने के साथ नपुंसकता होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, काफी हद तक यह बात सच भी है क्योंकि यौन नपुंसकता काफी हद तक हॉर्मोनल नियंत्रण और लिंग की रक्त वाहिकाओं और नसों के व्यवहार पर निर्भर करती है, जो उम्र के साथ कमजोर हो जाती हैं। परिणामस्वरूप, जीवन के बाद के चरणों में नपुंसकता होना अपने आपमें में स्वाभाविक है।
लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हर पुरुष बुढ़ापे में नपुंसक हो ही जाएगा। इन तथ्यों के बावजूद, बड़ी संख्या में पुरुष अपने जीवन के बाद के वर्षों में भी स्वस्थ यौन जीवन का आनंद ले पाते हैं।
यह सब शरीर के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति पर निर्भर करता है, जो शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की शक्ति को प्रभावित करता है।
नपुंसकता से निपटने में यौन शिक्षा का महत्व
यौन शिक्षा हर व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हममें से अधिकांश लोग अपने व्यक्तित्व के इस पहलू पर किसी से भी चर्चा करने से अक्सर बचते ही हैं। यही कारण है कि कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बावजूद बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं को उचित यौन शिक्षा नहीं मिल पाती है।
परिणामस्वरूप, छोटी-मोटी यौन समस्याएं तब तक छिपी रहती हैं जब तक कि वे गंभीर न हो जाएं और उनका प्रबंधन करना और भी मुश्किल न हो जाए।
उचित यौन शिक्षा लोगों को किसी छिपी हुई समस्या की पहचान करने के बारे में बुनियादी जानकारी देकर उनकी मदद करती है और उन्हें बिना किसी अपराधबोध के गंभीरता से उस समस्या का सामना करने का आत्मविश्वास और ज्ञान प्रदान करती है।
यदि रोगी अपने शरीर के यौन पहलू के प्रति जागरूक हो तो यौन नपुंसकता के मनोवैज्ञानिक और शारीरिक कारणों से कहीं बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है।
नपुंसकता (स्तंभन दोष) की समस्या के लिए कुछ प्र्रभावी हर्बल उपचार
आयुर्वेद नपुंसकता (स्तंभन दोष) के आयुर्वेदिक उपचार के कुछे प्रभावी हर्बल उपचारों का सर्वाेत्तम संयोजन प्रदान करता है। ये हर्बल उपचार सर्वाेत्तम गुणवत्ता वाली जड़ी-बूटियों से तैयार किए जाते हैं और आयुर्वेद के सिद्धांतों का सख्ती से पालन करते हैं। आयुर्वेद के ये सभी हर्बल उपचार 100 प्रतिशत शुद्ध, प्राकृतिक और शाकाहारी होते हैं। इनमें रसायन, योजक और संरक्षक नहीं मिलाए गए हैं। ये उपचार उपयोग करने के लिए सुरक्षित हैं क्योंकि इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
मात्रा और बनाने की विधि
ट्राइ-बुल ऑयलः तेल की उचित मात्रा से दिन में एक बार या चिकित्सक के निर्देशानुसार मालिश की जा सकती है।
अतिरासादी चूर्णः 1 छोटा चम्मच, दिन में दो बार, भोजन के बाद सादे पानी के साथ सेवन करने के योग्य।
ट्रिबुलस पॉवरः भोजन के बाद सादे पानी के साथ दिन में दो बार 1 कैप्सूल का सेवन करना चाहिए।
चंदरप्रभा वटीः भोजन के बाद सादे पानी के साथ दिन में दो या तीन बार 2 गोलियों का सेवन कर सकते हैं।
उत्पाद विवरण
1. ट्राई-बुल ऑयल
यह एक प्राकृतिक उत्पाद है जो तेल के रूप में उपलब्ध है और पुरुषों के जननांगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है। इस तेल का नियमित उपयोग नीचे बताए गए हर्बल उपचारों के साथ करने पर बहुत लाभप्रद होता है।
2. अतिरासादी चूर्ण
यह एक हर्बल मिश्रण है जिसमें 13 जड़ी-बूटियों को एक निश्चित अनुपात में मिलाया गया है। यह पुरुषों के प्रजनन अंगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उपयुक्त है।
3. ट्रिबुलस पावर
ट्रिबुलस पावर कैप्सूल में गोक्षुर (ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस) का मानकीकृत अर्क होता है। यह हर्बल औषधि पूरी तरह शाकाहारी है और इसमें कोई रंग, संरक्षक, बाइंडर, डाई, स्टार्च आदि नहीं मिलाए गए हैं। यह आयुर्वेद का एक बेहतरीन पौष्टिक उत्पाद है। यह पुरुषों के प्रजनन अंगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी उपयुक्त है।
4. चंद्रप्रभा वटी
यह एक पारंपरिक आयुर्वेदिक औषधि है जिसमें लगभग 37 सामग्रियों का मिश्रण होता है, जिनमें कई जड़ी-बूटियाँ, खनिज और प्राकृतिक नमक शामिल हैं। ये सभी जड़ी-बूटियाँ पुरुषों के जननांगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होती हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।