
चिया सीड्स सेवन करने के स्वास्थ्य लाभ Publish Date : 23/11/2026
चिया सीड्स सेवन करने के स्वास्थ्य लाभ
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
चिया सीड्स मानव के स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक लाभकारी माने जाते हैं, क्योंकि इनमें पोषक तत्वों का खजाना छिपा हआ होता है। चिया सीड्स दिखने में बहुत छोटे होते हैं, लेकिन यह आपकी सेहत को बड़े लाभ प्रदान कर सकते हैं। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और तमाम पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं। चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं, जो कि विशेष रूप से पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी सिद्व होते हैं। इस प्रकार से नियमित रूप से चिया सीड्स का सेवन करने से पुरुषों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य काफी बेहतर हो सकता है। चिया सीड्स पुरूषों की फर्टिलिटी को भी बूस्ट करने में सक्षम हो सकते हैं।
हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा पायी जाती है। इसके अलावा कई रिसर्च में भी यह बात सामने आ चुकी है कि चिया सीड्स खाने से इनफर्टिलिटी की समस्या से राहत मिल सकती है। फर्टिलिटी बढ़ाने में ये छोटे छोटे बीज बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। चिया सीड्स को रातभर भिगोकर खाने से पुरुषों का हॉर्माेनल बैलेंस बेहतर हो सकता है और इससे पुरूषों की स्पर्म क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड महिलाओं की फर्टिलिटी को भी बेहतर बना सकते हैं। चिया सीड्स का सेवन करने से महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ में भी व्यापक सुधार हो सकता है।
चिया सीड्स में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड उपलब्ध होते हैं, जो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। चिया सीड्स गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बढ़ाते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने में सहायता करते हैं। इससे हार्ट डिजीज का रिस्क भी कम हो सकता है। चिया सीड्स का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायता प्राप्त हो सकती है। इससे दिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे- दिल के दौरे या स्ट्रोक आदि का खतरा भी कम हो सकता है। चिया सीड्स हमारे मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाने में भी सहायक होते हैं, जिससे कैलोरी जलाने की प्रक्रिया तेज होती है और ऐसा होने से वजन को कम करने में भी सहायता प्राप्त हो सकती है।

चिया सीड्स में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायता प्रदान करता है। चिया सीड्स कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक सिद्व होते है। फाइबर पाचन के अलावा आंतों में बैक्टीरिया की वृद्धि को भी नियंत्रित करता है, जिससे आंतों की सेहत में भी व्यापक सुधार होता है। चिया सीड्स में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जिससे आपकी मसल्स को मजबूती मिल सकती है। चिया सीड्स ऐसे पुरुषों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होते है, जो शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव रहते हैं। चिया सीड्स में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हड्डियों की कमजोरी को रोकते हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।