
शरीर में जिंक की कमी के संकेत और पूर्ति हेतु आयुर्वेदिक उपाय Publish Date : 22/11/2026
शरीर में जिंक की कमी के संकेत और पूर्ति हेतु आयुर्वेदिक उपाय
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
जिंक हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व होता है। जिंक की कमी से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं होना शुरू हो सकती हैं।
शरीर के लिए जिंक क्यों आवश्यक हैः शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स का सेवन करने की आवश्यकता होती है, जिनमें जिंक एक बहुत महत्वपूर्ण माइक्रोन्यूट्रिएंट होता है। हालांकि यह तत्व हमारे शरीर में बहुत कम मात्रा में उपलब्ध होता है, लेकिन यह शरीर में कई जरूरी कार्यों के लिए जिम्मेदार भी होता है। यह तत्व हमारी इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर घाव भरने तक के जैसे जरूरी कामों के लिए जरूरी होता है। इसलिए शरीर में जिंक का पर्याप्त मात्रा में होना बहुत जरूरी माना जाता है। लेकिन, कई बार हमारे शरीर में जिंक की कमी हो जाती है। ऐसे में कुछ फूड्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
National Institute of Health के अनुसार, महिलाओं के शरीर में जिंक की मात्रा 1.5 ग्राम होती है और पुरुषों में 2.5 ग्राम होती है। इस जिंक का ज्यादातर भाग मांसपेशियों और हड्डियों में संग्रहित होता है।
शरीर में जिंक की कमी के प्रमुख लक्षण

1. इम्युनिटी कमजोर होना
शरीर में जिंक की कमी से इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। जिंक की कमी का सबसे अधिक प्रभाव हमारे इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। शरीर में इसकी कमी से व्यक्ति किसी भी बीमारी और संक्रमण की चपेट में जल्दी आ सकता है। इसकी वजह से बार-बार सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
2. घाव भरने में देरी
अगर चोट लगने के बाद घाव भरने में ज्यादा समय लगता है, तो यह शरीर में जिंक की कमी का संकेत भी हो सकता है। दरअसल, जिंक सेल रिपेयर और टिश्यू ग्रोथ में मदद करता है। ऐसे में अगर शरीर जिंक की कमी होती है, तो घाव करने में काफी देर लग सकती है।
3. हेयर फॉल होना
शरीर में जिंक की कमी से हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जिंक एक ऐसा मिनरल है जो बालों के रोम को मजबूती प्रदान करता है। जिंक की कमी से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। जिंक स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
4. त्वचा से जुड़ी समस्याएं होना
जिंक स्किन के लिए भी बहुत जरूरी होता है। यह त्वचा की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण और सूजन को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। जब शरीर में जिंक की कमी होती है, तो त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से त्वचा पर ड्राईनेस, लाल चकत्ते और घाव न भरने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिंक की कमी से रैशेज भी हो सकते हैं।
5. थकान और कमजोरी
जिंक की कमी से थकान और कमजोरी भी हो सकती है। जिंक शरीर में ऊर्जा उत्पादन, मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने वाली लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) के निर्माण के लिए जरूरी होता है। जिंक की कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है। इससे आपको थकान और कमजोर हो सकती है।
रोजाना कितनी मात्रा में जिंक लेना चाहिए?
National Institute of Health के अनुसार, वयस्कों को रोजाना 8 से 12 मिलीग्राम जिंक का सेवन जरूर करना चाहिए। वहीं, शिशुओं, बच्चों और किशोरों के लिए 2 से 13 मिलीग्राम तक जिंक काफी होता है।
जिंक के लिए बेस्ट सोर्स क्या हैं?

- जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आपको मांस, मछली और सी फूड्स का सेवन करना चाहिए।
- नट्स और सीड्स में भी जिंक अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इनका सेवन जरूर करें।
- साबुत अनाज में भी जिंक की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
- डेयरी प्रोडक्ट्स, बीन्स और दाल का सेवन भी करें।
जिंक एक छोटा लेकिन बेहद जरूरी पोषक तत्व है। शरीर में इसकी कमी से कई जरूरी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको जिंक की कमी के लक्षण महसूस हो, तो इन्हें नजरअंदाज न करें। जिंक की कमी को पूरा करने के लिए बैलेंस डाइट लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।