
खाने के तुरंत बाद पानी पीना है जहर समान, हो सकती हैं विभिन्न समस्याएं Publish Date : 14/11/2026
खाने के तुरंत बाद पानी पीना है जहर समान, हो सकती हैं विभिन्न समस्याएं
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में पानी पीने के समय पर विशेष रूप से बहुत महत्व दिया गया है। आयुर्वेद में यह विशेष रूप से कहा गया है - ‘अजीर्णे भेषजं वारि, जीर्णे वारि बलप्रदम्, भोजने चामृतं वारि, भोजनान्ते विषप्रदं’यानि अपच के समय पानी पीना दवा की तरह काम करता है, भोजन पचने के बाद पानी पीना हमें बल प्रदान करता है। खाना खाते समय थोड़ा-थोड़ा पानी पीना अमृत समान माना गया है, क्योंकि यह खाना निगलने और उसे पचाने में मदद करता है। वहीं आयुर्वेद में खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीना, किसी जहर से कम नहीं बताया गया है।

आयुर्वेदिक ग्रंथों और ग्रंथों के अनुसार, जब हम खाना खाते हैं, तो खाया हुआ खाना हमारे पेट के अंदर एक खास जगह पर जाता है जिसे ‘जठर’यानि ‘आमाशय’कहा जाता है। यह हमारे शरीर के बीच में, नाभि के चारों ओर स्थित होता है। आमाशय में एक हल्की सी अग्नि होती है, जिसे हम पाचन की अग्नि कह सकते हैं। यही अग्नि खाना पचाने में मदद करती है। जब हमें भूख लगती है, तो असल में यही अग्नि हमें यह संकेत करती है कि शरीर को अब ऊर्जा की जरूरत है और उसे खाने की जरूरत है। इसलिए जब हमें भूख लगती है तो तब ही हमारा शरीर हमें भी भूख लगने का संकेत करता है कि अब उसे खाने की आवश्यकता है।
अक्सर आपने यह महसूस किया होगा कि जब आपको बहुत अच्छी भूख लगी होती है, तो कोई भी खाना हमें स्वादिष्ट लगता है और वह आसानी से पच भी जाता है। हमारे आमाशय में अग्नि करीब एक घंटे तक खाना पचाने का काम करती है। अगर इस एक घंटे के अंदर हम फिर से कुछ और लो, तो बहुत सारा ठंडा पानी पी लें, तो यह अग्नि बुझ जाती है। जैसे जलती आग पर ढेर सारा पानी डाल दिया जाए, वैसे ही पेट की अग्नि भी बुझ जाती है। इसका असर यह होता है कि हमारे द्वारा खाया गया खाना ठीक से नहीं पचता है और इससे कई तरह की समस्याएं शरीर को जकड़ने लगती हैं।

इसलिए आपको सलाह है कि खाना खाने के तुरंत बाद कोई भी खाद्य न लें और न ही पानी पिएं। इससे पाचन तंत्र तक कुछ देर तक आराम से अपना काम कर पाता है। अपने को स्थिति में खाना लंबे समय तक पेट में ऐसे ही पड़ा रहता है और फिर वह सड़ने लगता है। इससे गैस बनने लगती है और यह डकार या अन्य तरीकों से निकलती है। साथ ही पेट भारी सा महसूस होता है। इसलिए खाते समय और खाने के बीच थोड़ा-थोड़ा पानी पीना अमृत के समान होता है और खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना किसी जहर के समान ही होता है। ऋषि-मुनियों ने यह बात बहुत पहले ही कह दी थी और वहीं अब इस बात को वैज्ञानिक भी मानने लगे हैं।
अगर इस बात को हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझें, तो जब हम खाना खा लेते हैं, तब हमारे द्वारा खाए गए खने को पचाने के लिए एसिड और एंजाइम बनते हैं। ऐसे में यदि हम खाना खाने के तुरंत बाद ही पानी पी लेते हैं और रसाक्स बनाते हैं। तब यह पानी पेट में पाचक रसों को पतला कर देता है। इससे खाना अच्छे से नहीं पचता और अपच, गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- खाना खाते समय थोड़ा-थोड़ा पानी पीना अमृत समान होता है।
- खाना अच्छे से नहीं पचता और अपच, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियाँ होने लगती हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।