सर्दियों में आंवला है सेहत का खजाना      Publish Date : 06/11/2026

     सर्दियों में आंवला है सेहत का खजाना

                                                                                                       डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

देश में अब सर्द मौसम दस्तक दे चुका है और इस मौसम में लोगों को तलाश होती है। ऐसे सुपरफूड की जिसके जिसके सेवन से शरीर भी स्वस्थ रहे और बीमारियां भी दूर। ऐसे में आंवला आपके लिए एक सही विकल्प साबित हो सकता है, तो चलिए आज अपने इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे की इसके खाने के क्या फायदे हैं और इसको लंबे समय तक कैसे स्टोर करें।

दोस्तों नवंबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है और ठंड ने भी बस दस्तक दे दी है। ऐसे में लोगों के मन में बस यह सवाल रहता है कि इस मौसम में अपनी डाइट चार्ट में ऐसा क्या शामिल करें, जिससे सेहत भली-चंगी रहे। ऐसे में आपके लिए आंवला एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इसे पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स का एक बेहतरीन स्रोत भी माना जाता है, जो सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

आंवला को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें?

आंवला को लंबे समय तक आप इन तरीकों से स्टोर कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

1. फ्रीजर में स्टोर करना

अगर आप आंवला को लंबे समय तक स्टोर करने की सोच रहे हैं, तो फ्रीजर में स्टोर करना एक अच्छा विक्ल्प साबित हो सकता है। साथ ही फ्रीजर में स्टोर करने से पहले आंवला को साफ पानी से धोकर कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें। फिर आप इन्हें साबुत रख सकते हैं, छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं या फिर कद्दूकस भी कर सकते हैं। इसके बाद, इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर सीधे फ्रीजर में लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।

2. अचार, मुरब्बा या कैंडी बनाना

                               

आंवले को सालों तक चलाने का यह सबसे पारंपरिक तरीका है। आप इसे सरसों के तेल, हींग और मसालों के साथ पकाकर बना सकते हैं। यदि आपको मीठा पसंद है, तो इसे चीनी या गुड़ की चाशनी में पकाकर स्वादिष्ट मुरब्बा या फिर सुखाकर खट्टी-मीठी चटनी तैयार कर सकते हैं। यह विधि स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है और आंवला को सालों-साल सुरक्षित रखती है।

3. सुखाकर पाउडर बनाना

अगर आपको चूरन खाने का अधिक शौक है तो आप आंवलों को अच्छी तरह धोकर उनके बीज निकाल लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर और इन टुकड़ों को एक सूती कपड़े या थाली पर फैलाकर 2 से 3 दिनों तक तेज धूप में पूरी तरह से सुखाकर और पीसकर बारीक पाउडर बनाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं। साथ ही इस पाउडर का सेवन स्वास्थ्य और बालों की देखभाल के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।

आंवला खाने के क्या फायदे होते हैं?

                                     

अगर आप अपनी डाइट में आंवला को शामिल करते हैं, तो आप कई रोगों से छूटकारा पा सकते हैं इस प्रकार-

पाचन तंत्र को करे मजबूतः आंवला सेवन करने से प्रचुर मात्रा में फाइबर की प्राप्ति मिलती है, जिससे कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी: अगर आप भी त्वचा और बालों की झड़ने और डैंड्रफ की समस्या से परेशान है और त्वचा में कसाव और चमक नहीं है तो ऐसे में आपके लिए आंवला आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है, जिससे इन परेशानियों का खात्मा होता है।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।