
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कुछ फूड्स Publish Date : 01/11/2026
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कुछ फूड्स
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
Calcium Rich Foods: वर्तमान समय की इस भागदौड़ से भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं और इस कारण काफी लोगों में कैल्शियम की कमी देखने को मिलती है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट दूध पीने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं नीचे दी गई खाने की इन चीजों में दूध से अधिक कैल्शियम पाया जाता है. आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इन फूड्स के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, तो आपसे अपील है कि आप अन्त तक हमारे इस ऑर्टिकल को ध्यान तक पढ़ें और लाभ प्राप्त करें।
आजकल हड्डियों में दर्द, जल्दी थकान या कैल्शियम की कमी लगभग प्रत्येक व्यक्ति में देखने को मिल जाती है और यह समस्या अक्सर 40 की उम्र होने पर ही अधिकतर देखने को मिलती है। ऐसे में लोग इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना दूध का सेवन करना शुरु कर देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है दूध के अलावा, अगर आप कैल्शियम और पोषक तत्वों से भरपूर इन टॉप 3 फूड्स का सेवन करते हैं, तो कैल्शियम की कमी को कर सकते हैं पूरा।
1. तिल

भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाला खाद्य पदार्थ है। सफेद तिल को कैल्शियम सहित कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है। यही वजह है कि इसे हड्डियों की सेहत के लिए उपयोगी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है और इसको डाइट में आप इसे पीसकर चटनी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा तिल के लड्डू या तिल वाली सब्जियां भी अपनी डाइट में शामिल की जा सकती हैं। हालांकि, तिल को एक संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए। केवल किसी एक खाद्य पदार्थ पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना बेहतर सिद्व होता है।
2. रागी
रागी यानी फिंगर मिलेट को कैल्शियम से भरपूर अनाजों में गिना जाता है। यह उन लोगों के लिए खास विकल्प हो सकता है जो अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्टस के अलावा पौधों से मिलने वाले कैल्शियम स्रोतों को भी शामिल करना चाहते हैं। रागी से रोटी, डोसा, चीला, दलिया और कई तरह के दूसरे व्यंजन बनाए जा सकते हैं। ऐसे में रागी को पूरी तरह गेहूं की जगह लेने के बजाय अपनी नियमित डाइट में अलग-अलग रूपों में शामिल किया जा सकता है और लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
3. मोरिंगा

सहजन की पत्तियों को मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है। मोरिंगा की पत्तियां और पाउडर आजकल हेल्दी डाइट में काफी लोकप्रिय हैं। मोरिंगा की इन पत्तियों में कैल्शियम के अलावा कई विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप मोरिंगा की पत्तियों को सब्जी, दाल या सूप में इस्तेमाल कर सकते हैं और शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
नोटः किसी भी एक फूड को हड्डियों की कमजोरी का इलाज या दूध से निश्चित रूप से “बेहतर” मानना सही नहीं होता है। कैल्शियम की जरूरत उम्र, लिंग और स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। लगातार हड्डियों में दर्द, कमजोरी या कैल्शियम की कमी की आशंका होने पर आपको अपने डॉक्टर या किसी योग्य न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि वह आपके लिए कैल्शियम की उचित खुराक का निर्धारण कर सकते हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।