
ब्लड शुगर को नियंत्रित करे प्याज Publish Date : 31/10/2026
ब्लड शुगर को नियंत्रित करे प्याज
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
प्याज का सवेन करने से ब्लड शुगर बढ़ती नहीं है, बल्कि यह शुगर लेवल को नियंत्रित करने और उसके बढ़े हुए स्तर को कम करने में मदद करती है।
प्याज शुगर के मरीजों के लिए क्यों है लाभकारी?
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (LOW GI): प्याज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम (लगभग 10) होता है, जिससे यह खाने के बाद ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देता है।
क्वेरसेटिन (Quercetin): प्याज में क्वेरसेटिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो इंसुलिन की कार्यक्षमता में सुधार करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक सिद्व होता है।

क्रोमियम और सल्फरः कच्चे प्याज में क्रोमियम और सल्फर के जैसे यौगिक भी पाए जाते हैं, जो पैंक्रियास (अग्नाशय) से इंसुलिन के स्राव और ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुँचाने में मदद करते हैं।
फाइबर युक्तः प्याज में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो शुगर के मरीज के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और शुगर लेवल को सामान्य रखने में मददगार साबित होता है।
प्याज के सेवन करने का तरीका

- डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में रोजाना सीमित मात्रा में कच्चा प्याज या सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं।
- आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, प्याज में मौजूद पोषक तत्व शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने के लिए काफी हद तक कारगर माने जाते हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।