
कद्दू के बीज सेवन करने के लाभ और सेवन करने का सही तरीका Publish Date : 30/10/2026
कद्दू के बीज सेवन करने के लाभ और सेवन करने का सही तरीका
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
वर्तमान के समय में इस बिजी लाइफ शैडूल्य में अक्सर लोगों को ऐसे हल्दी फूड की तलाश होती है, लेकिन उनके मन में बस यह सवाल आता है कि अपने डाइट चार्ट में ऐसा क्या एड करें, जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहें और इम्युनिटी भी मजबूत बनी रहे। ऐसे में कद्दू के बीज डेली डाइट के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। ऐसे में हमारे आयुर्वेदिक विशषज्ञ डॉ0 सुशील शर्मा आपको प्रदान करेन जा रहे हैं, कद्दू के बीज सेवन करने के लाभ और उनके सेवन करने की सही विधि आदि के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी।

आजकल की इस भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास इतना समय ही नहीं होता है कि वह अपनी सेहत का ठीक से ख्याल रख सकें। इस दौरान हर किसी व्यक्ति के मन में बस यह सवाल आता है कि अपने डाइट चार्ट में ऐसा क्या एड करें, जिसके सेवन से बीमारियां भी दूर रहे और शरीर भी स्वस्थ बना रहे। ऐसे में आपकी रोज की डाइट में ऐसी छोटी चीजें भी शामिल की जा सकती हैं, जो स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर हो। कद्दू के बीज का सेवन करना आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
कद्दू के बीज में पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्व
अगर आप किसी सुपरफूड की तलाश में हैं, तो कद्दू के बीज आपके लिए इसका एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और फाइबर होता है और ओमेगा-3 और ओमेगा-6 जैसे पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। इसके अलावा, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं। ऐसे में अगर आप कद्दू के बीजों को सेवन करते हैं, तो इससे आपका शरीर भी निरोग बना रहेगा।
कद्दू के बीज करने से प्राप्त लाभ

कद्दू के बीज दिल की सेहत के बेहद ही लाभकारी माने जाते हैं, इनमें मौजूद मैग्नीशियम, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारी होने का भी खतरा भी काफी कम हो जाता है.।
आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक में कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी दिखना एक आम बात है। ऐसे में कद्दू के बीज का सेवन करना इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इन बीजों में मौजूद जिंक और आयरन की अच्छी मात्रा होने के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाते हैं।
त्वचा और बालों के झड़ने की समस्या आज के समय में इतनी अधिक हो गई है कि हर किसी को बस यह तलाश रहती है कि कैसे इस परेशानी से निपटा जाए। ऐसे में कद्द्दू के बीज का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है, जिनमें विटामिन ‘ई’ और जिंक की मौजूदगी होती है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और आपकी त्वचा में चमक आती है।
कद्दू के बीज सेवन करने का सही तरीका
अगर आप कद्दू के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करने की सोच रहे हैं, तो आप नीचे दिए गए इन तरीकों से ही इन बीजों को अपनी रोजाना डाइट में शमिल कर सकते हैं-
- आप कद्दू के बीजों को हल्का सा भूनकर बिना नमक या सेंधा नमक मिलाकर स्नैक्स की तरह सीधे सेवन कर सकते हैं।
- आप कद्दू के बीज को अपनी सुबह की बनाना स्मूदी, प्रोटीन शेक या जूस में मिलाकर भी पी सकते हैं।
- अगर आप नाश्ते में ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स या दलिया आदि का सेवन करते हैं तो इन बीजों को ऊपर इन्हें डालकर इनका सेवन कर सकते है।
- आप इन बीजों का सेवन हरे सलाद, फ्रूट सलाद या गरमा-गरम सूप के ऊपर गार्निशिंग के लिए भी इनका उपयोग कर सकते हैं।
जरुरी सलाह- अगर आप एक गर्भवती महिला है या फिर पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो बिना अपने डॉक्टर की सलाह के इन बीजों का सेवन कदापि ना करें।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।