अमरबेल का सेवन करने के फायदे और नुकसान      Publish Date : 14/09/2026

अमरबेल का सेवन करने के फायदे और नुकसान

                                                                                                     डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

अमरबेल एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो त्वचा, बालों, पाचन और पाइल्स को दूर करने में मददगार साबित होती है। अक्सर आपने पेड़ों पर लिपटी हुई पीले रंग की धागे जैसी लताओं को देखा होगा, जिसे अमरबेल (आकाशवल्ली) कहते हैं। आयुर्वेद में इसे एक चमत्कारिक औषधि माना गया है। यह जड़ी-बूटी न केवल बालों और त्वचा के लिए वरदान है, बल्कि पेट की कई समस्याओं में भी रामबाण साबित होती है। अमरबेल को पीसकर तिल के तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना रुकता है और डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। यह नए बाल उगाने में भी मददगार है।

इसमें मौजूद औषधीय तत्व पाइल्स के लक्षणों और सूजन को कम करने में काफी कारगर साबित होते हैं। अमरबेल लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाती है और पीलिया जैसी बीमारी में सुरक्षा कवच का काम करती है। बरसात में होने वाली खुजली या त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने पर अमरबेल का लेप लगाने से तुरंत ठंडक और आराम मिलता है। इसमें प्राकृतिक ‘लैक्सेटिव’ गुण होते हैं, जो पुरानी कब्ज को दूर कर पाचन तंत्र को सुधारते हैं। नीम या आम के पेड़ पर चढ़ी हुई अमरबेल औषधि के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा जहरीले पेड़ों वाली बेल का उपयोग नहीं करना चाहिए।

अमरबेल क्या है

अमरबेल एक परजीवी लता है जो दूसरे पेड़ पौधों पर आश्रित होता है। इस लता में महीन सूत्र होते हैं जो पेड़ पौधों की डालियों से रस चूसते रहते हैं। यही इनके ऊर्जा का श्रोत है। लगातार रस चूसने की वजह से ये जिस पेड़ पौधों पर होता है वे एक समय के बाद सुख कर खत्म हो जाते हैं। अमरबेल को कई नाम से जाना जाता है जिसमें आकाश बेल और निर्मली शामिल हैं। इस लता को इसके रंग और इस पर पत्ते न होने की वजह से बहुत आसानी से पहचाना जा सकता है।  

अमरबेल के फायदे

अमरबेल को आयुर्वेद में जड़ी बूटी का नाम दिया है क्योंकि इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। अमरबेल का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। यह दर्द, सूजन, कब्ज, लिवर, कमजोरी, डायबिटीज जैसी दूसरी ढेरों बीमाईयों को ठीक करने में सहायक होता है। तो आइए जानते हैं इसके तमाम फायदों के बारे में। 

दिल के लिए फायदेमंद 

अमरबेल के अंदर बहुत से ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखने के साथ साथ दिल का दौरा और दिल से संबंधित दूसरी बीमारियों को रोकने का काम करते हैं। अमरबेल शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक तरह से काम करने में सहायता करता है। अगर आपको दिल से संबंधित किसी तरह की कोई समस्या है तो आप इस जड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर उनकी राय लें। अपने मन मुताबिक इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

अमरबेल से ब्लड सर्कुलेशन ठीक करें 

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का ठीक तरह से काम करना बहुत जरूरी है। क्योंकि पूरे शरीर में ब्लड जब सही से सर्कुलेट नहीं होता है तो कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं। आप अमरबेल से अपने शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकते हैं। अमरबेल के बीज में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दिमाग और तंत्रिका तंत्र में ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने में मदद करते हैं। अगर आप चाहें तो अमरबेल का सेवन कर सकते हैं। 

इम्यून सिस्टम बेहतर करने के लिए अमरबेल फायदेमंद  

इम्यून सिस्टम मजबूत होना बहुत जरूरी है क्योंकि यही शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखता है। इसके कमजोर होते ही शरीर में तरह तरह की बीमारियां पैदा होने लगती है। अमरबेल शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है और इसमें से एक है इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना। रिसर्च से यह बात सामने आई है की अमरबेल में कुछ ऐसे खास गुण पाए जाते हैं जो शरीर की प्रतिरोध शक्ति को बढ़ाने का काम करते हैं। प्रतिरोध शक्ति बढ़ने की वजह से शरीर हर तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है। अपने इम्यून सिस्टम को बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप इस जड़ी को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

अमरबेल कैंसर में

अमरबेल छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं यह कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से भी लड़ने में मदद करता है। शोध में यह पाया गया है की अमरबेल के बीज में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर में नुकसानदायक सेल्स के उत्पादन को घटाने और लाभदायक सेल्स के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही यह कैंसर के बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। कैंसर की स्थिति में अमरबेल का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की जरूर राय लें। कैंसर एक बहुत ही बड़ी और भयंकर बीमारी है जिसमें किसी भी तरह की कोई गलती करने की गुंजाईश नहीं होती है। इसलिए यह जरूरी है की आप अमरबेल का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से मिलें और उनकी राय लें।

अमरबेल किडनी के लिए फायदेमंद     

अमरबेल के बीज में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो किडनी के दर्द को कम करने तथा उसे स्वस्थ रखने का काम करते हैं। यह शरीर से विषैले चीजों को बहार निकलने और किडनी के फंकशन को बढ़ाने का काम करता है। यही वजह है की काफी लोग किडनी और पेशाब से संबंधित समस्याओं में अमरबेल का इस्तेमाल एक दवा के रूप में करते हैं। आप भी इसका इस्तेमाल कर अपने किडनी और पेशाब से संबंधित परेशानियों को खत्म कर सकते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाता है अमरबेल

अमरबेल में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को पोषक देने और उन्हें मजबूत करने का काम करता है। हाड़ियों को मजबूत बनाने के साथ साथ यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचाने में भी मदद करता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं या फिर उनमें किसी तरह की कोई समस्या है तो आप इस जड़ी का इस्तेमाल कर उन परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

अमरबेल से शरीर को मजबूत बनाएं 

अमरबेल से शरीर की कमजोरी दूर होती है और यह मजबूत होता है। अगर आप काफी दुबले पतले और कमजोर हैं तो इस जड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 10 ग्राम अमरबेल को महीन पीस कर एक सूती कपडे में बांधने के बाद उसे आधे लीटर गाय के दूध में डालकर या लटकाकर रख दें फिर दूध को हलकी आंच पर पकाएं। दूध जब पककर हल्का गाढ़ा हो जाए तब उसमें थोड़ी मात्रा में मिश्री मिलाकर उसका सेवन करें। इससे आपका शरीर मजबूत होगा और साथ ही इसमें निखार भी आएगा। 

लिवर के लिए अमरबेल के फायदे

लिवर की समस्या होने पर आप 40-50 ग्राम अमरबेल का काढ़ा पीने और इसके लेप को पेट पर लगा सकते हैं क्योंकि ऐसा करने से लिवर की समस्या दूर होती है। अगर आपको लिवर की कोई समस्या है तो आप इस पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन हमेशा इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की राय जरूर लें। 

पाचन के लिए अमरबेल

अमरबेल में फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो पाचन सिस्टम को ठीक रखने में मदद करता है। यह जड़ी आंतों की जकड़न को दूर और फैट को अवशोषित करके पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है। अगर आपको पाचन से संबंधित किसी तरह की कोई परेशानी है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

डायबिटीज में अमरबेल के फायदे

अमरबेल डायबिटीज जैसी समस्या में भी लाभकारी साबित होता है। इसका लाभ उठाने और अपनी समस्या को दूर करने के लिए, अमरबेल के बीज को पीस कर इसका चूर्ण तैयार करें और रोजाना 5 ग्राम चूर्ण का सेवन करें। यह डायबिटीज में मदद करता है साथ ही साथ इसके बीज का नित्य सेवन करने से ब्लड में शुगर की मात्रा भी नियंत्रित रहती है।

गंजापन में अमरबेल के लाभ

लाइफस्टाइल खराब और प्रदूषण होने की वजह से आज हर कोई गंजेपन से परेशान है। अगर आप भी गंजेपन के शिकार हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर बैठे अपने गंजेपन से आजाद हो सकते हैं।

अमरबेल को पीसने के बाद तिल के तेल में मिलाएं और फिर उस घोल को अपने सिर पर लगाएं। इससे गंजापन दूर होता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। अमरबेल के पाउडर को पानी में उबालकर बाल धोने से ये सुनहरे और चमकीले बनते हैं तथा बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है। आप चाहें तो इसे खरीद कर इस्तेमाल कर सकते हैं।   

आंखों की सूजन दूर करने में अमरबेल के फायदे

अमरबेल की मदद से आंखों की सूजन को बहुत ही आसानी दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप अमरबेल के 15-20 मिलीग्राम रस में थोड़ा सा चीनी मिलाकर उसका एक लेप तैयार करें और फिर उस लेप को अपनी आंखों पर लगाएं। ऐसा करने से आंखों की सूजन के साथ साथ आंखों की लालिमा भी दूर हो जाती है।

अमरबेल के फायदे गठिया के दर्द को खत्म करने में

अगर आप गठिया के दर्द और सूजन से परेशान हैं तो आप अमरबेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमरबेल को पानी में गर्म करने के बाद गठिया के दर्द वाली जगह पर इसका सेक लगाने से गठिया का दर्द और सूजन तुरंत ही खत्म हो जाता है। सेक लगाने के बाद आप उसी पानी से नहा भी सकते हैं। नहाने के बाद शरीर को तौलिए से खूब अच्छे से साफ़ कर लें। गठिया के दर्द और सूजन को खत्म करने के साथ साथ अमरबेल अंडकोष की सूजन को भी दूर करने में लाभकारी साबित होता है। 

बवासीर ठीक करने के लिए अमरबेल के फायदे 

अमरबेल के 10 ग्राम रस में 5 ग्राम काली मिर्च के चूर्ण को डालकर एक मिश्रण तैयार करें और रोज सुबह और शाम खाली पेट इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में यह बवासीर की समस्या को दूर कर सकता है। अमरबेल आयुर्वेदिक जड़ी बूटी जिसके इस्तेमाल से आप अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

चोट लगने पर अमरबेल

चोट लेन पर दर्द और जलन से बचने के लिए अमरबेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस जड़ी के अंदर पित्त शामक और शीत गुण पाए जाते हैं जो जख्म के दर्द, सूजन और जलन को तुरंत दूर करने में मददगार साबित होते हैं। अगर आप या आपके बच्चों को कोई काम करते या खेलते समय चोट आ जाए तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

खुजली को दूर करने में अमरबेल के फायदे

खुजली होना एक आम समस्या है जो किसी को कभी भी हो सकती है। लेकिन इसका इलाज करने के लिए आपको किसी दवा की दुकान या डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे बैठे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आपको बस अमरबेल को पीस कर एक लेप तैयार करना है और फिर उस लेप को खुजली वाली जगह पर कुछ समय के लिए लगाना है। ऐसा करने से आपकी खुजली खत्म हो जाएगी।

वजन कम करने में अमरबेल

अमरबेल में फाइबर मौजूद होता है जो वसा के अवशोषण और पाचन सिस्टम को नियंत्रित करने में मदद करता है। यही कारण है की वजन घटाने वाली चीजों के उत्पादन में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अमरबेल वजन को कंट्रोल और शरीर को सेहतमंद रखने में बहुत फायदेमंद साबित होता है।          

अमरबेल के योनि रोग में फायदे 

योनि यानी की वजाइना से संबंधित बीमारियों में भी अमरबेल बहुत लाभकारी साबित होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए अमरबेल के रस का काढ़ा बनाकर उसे अपने वजाइना में धारण करें या फिर उसके आसपास इसका लेप लगाएं। ऐसा करने से वजाइना से संबंधित परेशानिया दूर हो जाती हैं। प्रिस्टीन केयर के पास बहुत ही अनुभवी और कुशल गायनेकोलॉजिस्ट हैं जो वजाइना से संबंधित सभी बीमारियों का इलाज बहुत ही कम समय में आसानी से करते हैं।

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए अमरबेल का इस्तेमाल

अमरबेल के बहुत सारे फायदे हैं। आयुर्वेदिक जड़ी बूटी जो कई तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इस लता में प्रजनन हारमोन बढ़ाने के गुण पाए जाते हैं जो स्पर्म को सुरक्षित रखने, टेस्टिस का विकास करने और टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा भी इसमें बहुत सरे गुण पाए जाते हैं जो फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अगर आपको प्रजनन हारमोन से संबंधित किसी तरह की कोई परेशानी है तो आप अमरबेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बात सेक्स के एक्सपर्ट डॉक्टर से जरूर मिलें और उनकी राय लें।

अमरबेल के नुकसान

अमरबेल एक आयुर्वेदिक औषधि की तरह है। हर चीज के सेवन का कुछ फायदा तो कुछ नुकसान होता है। अमरबेल के साथ भी ऐसा ही है। इसके नुकसान से बचने के लिए आपको कुछ चीजों का पालन करना चाहिए जैसे कीः-

  • अमरबेल का सेवन करने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए।
  • अमरबेल का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की राय लेनी चाहिए। 
  • अमरबेल का सेवन थोड़ी थोड़ी मात्रा में धीरे धीरे करना चाहिए।
  • ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • प्रेगनेंट महिलाओं का इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

किसी भी मकसद से अमरबेल का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर मिलना और उनसे बात करनी चाहिए। डॉक्टर आपकी शारीरिक जांच करने के बाद आपको इसका सेवन करने या नहीं करने की सलाह देते हैं। डॉक्टर की सलाह को फॉलो करना हमेशा बेहतर होता है। अगर आप अपने मन मुताबिक़ इसका इस्तेमाल करते हैं तो शायद आपको इससे फायदा होने के बजाय काफी नुकसान हो जाए। इसलिए सावधानी और डॉक्टर की सलाह को ध्यान में रखकर इसका सेवन करें।

 लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।