
घर पर ही घरेलू चीजों का उपयोग कर बनाएं सनस्क्रीन Publish Date : 21/08/2026
घर पर ही घरेलू चीजों का उपयोग कर बनाएं सनस्क्रीन
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
-
’’अच्छी गुणवत्ता युक्त सनक्रीन अक्सर मंहगी होती हैं। ऐसे में आप आप अपने घर में रखी कुछ चीजों के द्वारा एक प्राकृतिक सनस्क्रीन भी तैयार कर सकते हैं’’।
तेज धूप और बारिश के कारण बढती हुई आर्द्रता हमारी त्वचा को गम्भीर रूप से नुकसान भी पहुँचा सकती है। ऐसे में विशेष रूप से महिलाएं अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन के ऊपर निर्भर हो जाती हैं, क्योंकि यह सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से उनकी त्वचा की रक्षा करती हैं। परन्तु एक समस्या यह भी है कि अच्छी गुणवत्ता से युक्त सनस्क्रीन काफी महंगी होती है, जिसे के चलते वह आम आदमी की पहुँच से आमतौर बाहर ही रहती हैं। लेकिन ऐसी बहुत सी चीजे आपके घर में ही मौजूद रहती हैं जिनका उपयोग हम उचित जानकारी के अभाव में नहीं कर पाते हैं और इन चीजों का उपयोग कर हम अपनी त्वचा के लिए स्नस्क्रीन के जैसी ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं, और वह बहुत ही कम खर्च में।
सनस्क्रीन के सम्बन्ध में कुछ फैक्ट्स-
- वर्ष 2024 में भारतीय सनस्क्रीन के बाजार का आकार 481.2 मिलियन डॉलर का था।
- 46 प्रतिशत लोग वर्ष में तीन या उससे भी अधिक एसपीएफ उत्पादों का क्रय करते है, जबकि 35 प्रतिशत भारतीय लोग तीन या उससे अधिक कैमिकल युक्त सनस्क्रीन का क्रय करते हैं।
- वर्ष 2026 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि पूरे साल में किए गए सनस्क्रीन के उपयोग की लागत लगभग 3,8000 रूपये से लेकर 1,33,000 रूपये तक की हो सकती है।
आज की हमारी इस ब्लॉग पोस्ट में हमारे आयुर्वैदिक विशेषज्ञ डॉ0 सुशील र्श्मा आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनका उपयोग कर आप अपने घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों की सहायता से एक प्रभावी सनस्क्रीन बना सकते हैं और यह आपकी त्वचा के लिए एक बेहद प्रभावी उपाय साबित हो सकता है। अतः आपसे अपील है कि एक बार इन्हें आजमाकर अवश्य देखें-
1. खीरा और गुलाब जल
आप खीरे का उपयोग एक प्राकृतिक सनस्क्रीन लोशन बनाने के लिए कर सकते हैं। इस लोशन को बनाने के लिए सबसे पहले तो आप खीरे को कद्दूकस कर उसका रसा निकाल लें, अब खीरे के इस रस में बराबर मात्रा में गुलाब जल मिलाकर अच्छे प्रकार से इसका घोल तैयार कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को सीधे अपनी त्वचा पर इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह मिश्रण आपकी त्वचा को शीतलता प्रदान करने के साथ ही यह आपकी त्वचा को धूप के कुप्रभावों से बचाने में भी सहायक होता है।
नारियल और जैतून का तेल
नारयिल और जैतून के तेल के साथ एक प्राकृतिक सनस्क्रीन बनाने के लिए आधा कप नारियल का तेल लेकर इसमें 15 बूँदें जैतून के तजेल की मिलाएं, इसके बाद आप इसमें 7 बूँद कैरट शीड ऑयल डालकर इसे अच्छी तरह से हिलाकर तैयार हुए इस मिश्रण को एक साफ एएवं स्वच्छ काँच की एक बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। घर से बाहर निकलने से पहले अगर आप इस मिश्रण का उपयोग अपनी त्वचा पर करेंगे तो सूर्य की अलट्रावायलेट किरणों से आपकी त्वचा की बेहतर तरीके से रक्षा होगी।
या बटर देता है बेहतर सुरक्षा
शिया बटर से सनस्क्रीन बनाने के लिए आप एक कटोरे में एक चम्मच ऐलोवेरा जेल, एक से दो चम्मच तक नारियल का तेल, तीन से चार चम्मच तक शिया बटर और तीन से चार चम्मच जिंक ऑक्साइड मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंटें, जिससे कि यह मिश्रण क्रीम फोर्म में तैयार हो सके। अब तैयार हुए इस मिश्रण को किसी प्लास्टिक के डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें और घर से बाहर निकलने से पूर्व इस मिश्रण को आप अपनी त्वचा पर लगाएं, आप इस मिश्रण का उपयोग प्रति दो घंटे के अन्तर से भी कर सकते हैं।
विटामिन ई और जिंक ऑक्साइड
इस मिश्रण को तैयार करने के लिए आप एक चम्मच ऐलोवेरा जेल, चार से पाँच बूँद विटामिन ए का तेल, एक चम्मच सूरजमुखी का तेल और दो से तीन चम्मच जिंक ऑक्साइड को काँच के एक कटोरे में अच्छी तरह से मिलकर से क्रीम के रूप में तैयार कर लें और एक एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में सुरक्षित रखें। आप आवश्यकता के अनुसार इसका उपयोग हर दो-तीन घंटे के अन्तर से अपनी त्वचा पर कर सकते हैं। जिंक ऑक्साइड को त्वचा के लिए एक प्रभावी सनस्क्रीन माना जाता है, क्योंकि यह यूीवए और यूबीबी सूर्य की दोनों प्रकार की हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है।
अखरोट के तेल का सनस्क्रीन लोशन
इस सनस्क्रीन लोशन को तैयार करने के लिए एक चौथाई कप शिया बटर, 2-3 चम्मच नारियल का तेल और 2-3 चम्मच जिंक ऑक्साइड को एक साफ एवं स्वच्छ काँच के कटोरे में अच्छी तरह से मिलाकर इसे क्रीम के जैसा रूप देकर तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें। प्रत्येक दो घंटे के बाद आप इसका उपयोग अपनी त्वचा पर कर सकते हैं। अखरोट का तेल आपकी त्वचा को अन्दर गहराई तक मॉइस्चराइज करता है और त्वचा को नरम, मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करता है।
नारियल तेल का क्रीमी मिश्रण
धूप से अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए नारियल तेल और ऐलोवेरा जेल को एक साथ मिलाकर एक प्राकृतिक क्रीम तैयार की जा सकती है। इस क्रीम को तैयार करने के लए आप एक कटोरे में चार चम्मच ऐलोवेरा जेल और चार चम्मच नारियल तेल डालकर इन्हें अच्छी तरह से आपस में मिलाएं जब तक कि यह मिश्रण एक क्रमी का रूप ग्रहण न कर ले। सुगंध के लि आप इसमें 2-3 चम्मच गुलाब अथवा चन्दन का तेल भी मिला सकते हैं। अब तैयार इस क्रम को काँच के एक साफ डिब्बे में भरकर सुरक्षित रखें। घर से बाहर निकलने से लगभग 15-20 मिनट पूर्व इस क्रीम का प्रयोग आप अपने चेहरे, गर्दन और हाथ आदि भागों पर कर सकते हैं। इस क्रीम के बेहतर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आप इसका प्रयोग हर दो से तीन घंटे के अंराल पर भी कर सकते हैं।
ऐलोवेरा करें सनबर्न से सुरक्षा
सनबर्न यानी धूप से झुलसी त्वचा की देखभाल के लिए ऐलोवेरा को काफी प्रभावी माना जाता है। इसके लिए ऐलोवेरा की एक ताजी पत्ती को तोड़कर उसका ताजा जेल निकालें और इस जेल का प्रयोग प्रभावित त्वचा पर करें। थोड़ी देर तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें और इसके कुछ देर बाद इसे स्वच्छ पानी से धों लें। यह आपकी त्वचा को ठंड़क पहुँचाने, त्वचा की जलन को कम करने और सनबर्न की समस्या से राहत प्रदान करने का काम करता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
