
अशोक के पत्तों के स्वास्थ्य वर्धक गुण Publish Date : 16/08/2026
अशोक के पत्तों के स्वास्थ्य वर्धक गुण
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
अशोक का पेड़ केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि इसके पत्ते आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी उपयोग किए जाते हैं। अशोक के पत्तों, छाल और फूल को आयुर्वेद में कई बीमारियों को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। अशोक के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो मानव शरीर पर होने वाले फोड़े-फुंसियों को ठीक करता है। इन पत्तों को पानी में उबाल कर या फिर उनका पीसकर लेप बनाकर उपयोग किया जा सकता है।
अशोक के पत्तों को पीसकर लौंग के तेल में मिलाकर जोडों पर लगाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इनमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मांसपेशियों को आराम पहुंचाने और सूजन कम करने में कारगर साबित होता है। अशोक के पत्तों के अर्क में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिग्मेंटेशन को हल्का करने में मदद मिलती है।
अशोक के पत्तों में मौजूद एंटी एजिंग गुण चेहरे में हाइड्रेशन के स्तर को बढ़ाकर झुर्रियों को कम करते हैं। अशोक के पत्ते का काढ़ा पीने से अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। अशोक के पत्ते और छाल पाचन क्रिया को सुधारने, कब्ज, पेट फूलने और पेट में मरोड़ या दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इन पत्तों में पाया जाने वाला हाइपोग्लाइसेमिक गुण ब्लड शुगर के स्तर को को कम करता है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम मधुमेह प्रबंधन में सहायक हो सकता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
