
सेहत की संजीवनी बैंगनी गांठ गोभी Publish Date : 26/07/2026
सेहत की संजीवनी बैंगनी गांठ गोभी
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
बैंगनी गांठ गोभी में मौजूद तत्व शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करके बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। बैंगनी गांठ गोभी शरीर के लिए काफी गुणकारी मानी जाती है। - इसमें सामान्य रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। इस गोभी में फाइबर, विटामिन सी, के, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इस गोभी में कैलोरी कम और फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जिससे कम कैलोरी में भी आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।

इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। बैंगनी गांठ गोभी में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह सूजन कम करने और शुगर लेवल नियंत्रित करने में भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इस गोभी में विटामिन के, कैल्शियम, मैगनीज और आयरन होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते है। इसमें मौजूद एंथोसाइनिन त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस गोभी में मौजूद हाई फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए भी उपयोगी बनाता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
