अंकुरित अनाज सेहत के लिए होता है लाभकारी      Publish Date : 10/07/2026

अंकुरित अनाज सेहत के लिए होता है लाभकारी

                                                                                                         डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

अंकुरित अनाज का सेवन करने से हमारा प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है और अनेक पोषक तत्व आसानी से शरीर को प्राप्त हो जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अंकुरित अनाज में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इनके सेवन से शरीर को विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही आवश्यक कार्बोहाइड्रेट की पूर्ती भी हो जाती है। अंकुरित अनाज का सेवन सुबह के समय करना बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार अंकुरितत अनाज में नीबू, नमक, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और चाट, मसाले आदि का प्रयोग किसी भी रूप में नहीं करना चाहिए।

यदि आप अन्य सामग्री मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो अंकुरित अनाज के जरिए मिलने वाले पोषक तत्वों में कमी हो जाती है और वे उतना फायदा नहीं करते जितना कि मिलना चाहिए। बहुत से लोगों को केवल भीगे हुए साबुत अनाज का सेवन करना ही पसंद होता है। इसमें यह ध्यान रखना चाहिए कि यदि आप भीगे हुए साबुत अनास का सेवन करना चाहते हैं तो उन्हें कम से कम 24 घंटे तक भिगोकर रखा गया हो, वैसे तो साबुत अनाज को अंकुरित करके खाना ही सबसे बेहतर माना जाता है।

                               

अंकुरित अनाज के सेवन से शरीर में रक्त की मात्रा सही बनी रहती है और इससे वात, पित्त और कफ़ की मात्रा संतुलित रहती है। इनके जरिए शरीर में मौजूद विभिन्न प्रकार की धातुओं को संतुलित रखने में बहुत मदद मिलती है। अंकुरित अनाज का सेवन करने का सबसे उपयुक्त समय नाश्ते से पूर्व माना गया है। इन्हें खाने के बाद नाश्ता करने से शरीर को बहुत सारे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

अंकुरित अनाज का सेवन कब न करें

अगर आपको किडनी ह्रदय संबंधी या लीवर संबंधी कोई समस्या है, तो अंकुरित अनाज का सेवन करने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य करना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल अधिक है या फैटी लीवर की समस्या है तो चिकित्सक से परामर्श करके ही इसका सेवन करना चाहिए।

मूंगफली को न शामिल करे

अंकुरित अनाज तैयार करते समय ध्यान रखें कि मूंग, चना, लोबिया, राजमा, सोयाबीन आदि का प्रयोग करें लेकिन मूंगफली का प्रयोग करने से बचें। बहुत से लोग मूंगफली को भी अंकुरित करके खाना पसंद करते हैं, लेकिन इससे शरीर के लिए कोई फायदा नहीं मिलता। अतः मूंगफली को अंकुरित करके नहीं खाना चाहिए।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।