
सेहत के लिए लाभदायक है प्याज का रस Publish Date : 26/06/2026
सेहत के लिए लाभदायक है प्याज का रस
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
प्याज में विभिन्न पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं। प्याज के रस का नियमित सेवन करने से शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं। प्याज पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, जो त्वचा के साथ-साथ संपूर्ण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्याज में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटैशियम, जिंक, विटामिन सी और बी होते हैं। प्याज के रस में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर संक्रमण से बचाते हैं।

प्याज के रस में, कैलोरी बहुत कम होती है। प्याज के सेवन से पाचन मजबूत बनता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है। प्याज में मौजूद यौगिक आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे गैस, ब्लोटिंग और कब्ज में राहत मिलती है। प्याज के रस में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनोइड होता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं।

प्याज रस हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को कम करने में मददगार है। इससे हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है। प्याज के रस का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिसका लाभ पूरे शरीर को मिलता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
