रक्त-शोधन के लिए आयुर्वेदिक उपाचार      Publish Date : 10/06/2026

   रक्त-शोधन के लिए आयुर्वेदिक उपाचार

                                                                                               डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

खून की सफाई (रक्त शोधन) के लिए आयुर्वेद में मंजिष्ठा, नीम, गिलोय, हल्दी और खदिर को सबसे प्रभावी और मुख्य औषधियां माना गया है। ये जड़ी-बूटियां शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकाल कर त्वचा को साफ रखने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करती हैं। रक्त को शुद्ध करने वाली मुख्य आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ और दवाएं निम्नलिखित हैं:-

                                

मंजिष्ठाः इसे आयुर्वेद में सबसे बेहतरीन रक्त शुद्धिकरण औषधि माना जाता है। यह रक्त प्रवाह को सुधारती है और त्वचा के रोगों को दूर करती है।

नीमः इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह खून की गंदगी हटाकर मुंहासों और फोड़े-फुंसियों को रोकने में बहुत असरदार है।

गिलोयः यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाती है और लीवर को डिटॉक्स करके खून साफ करती है।

हल्दीः हल्दी में मौजूद करकर्यूमिन खून को साफ करता है और शरीर की सूजन व संक्रमण को कम करता है।

खदिरः यह औषधि खास तौर पर गंभीर त्वचा विकारों में खून साफ करने के लिए प्रयोग की जाती है।

आंवलाः आंवाला विटामिन-सी से भरपूर होता है जो लीवर के कार्यों को मजबूती प्रदान कर रक्त शोधन में मदद करता है।

कुछ लोकप्रिय आयुर्वेदिक शास्त्रीय दवाएं (Medicines & Kwath) बाजार में विभिन्न प्रकार के शास्त्रीय आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप किसी चिकित्सक की सलाह से सेवन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे-

महामंजिष्ठादि क्वाथः यह एक बेहद शक्तिशाली लिक्विड आयुर्वेदिक दवा है जो खून को साफ कर त्वचा में चमक लाती है। आप इसे अपने पास के आयुर्वेदिक स्टार से भी खरीद सकते हैं।

खदिरादिष्टः यह सिरप मुख्य रूप से खून की खराबी से होने वाली खुजली और त्वचा रोगों को ठीक करने के लिए उपयोग की जाती है।

त्रिफला चूर्णः यह पेट को साफ कर कब्ज दूर करता है, जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और खून प्राकृतिक रूप से साफ होता है।

रेडीमेड आयुर्वेदिक सिरप (Popular Syrups) बाजार में पेटेंट आयुर्वेदिक सिरप भी मिलते हैं जो इन जड़ी-बूटियों के मिश्रण से बनते हैं जैसे- हमदर्द साफी (Saffi) बैद्यनाथ सुरक्ता (Surakta) डाबर एक्टिव ब्लड प्यूरीफायर (Dabur Active Blood Purifier)

घरेलू और प्राकृतिक उपाय-

नींबू और गर्म पानीः रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पाचन तंत्र के विषाक्त पदार्थ (अमा) बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है।

पर्याप्त पानी पीनाः दिनभर में भरपूर पानी पीने से किडनी खून को अच्छी तरह फिल्टर कर पाती है।

नोटः किसी भी आयुर्वेदिक दवा या सिरप का नियमित सेवन शुरू करने से पहले एक बार योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक (BAMS) से अपनी प्रकृति के अनुसार सही खुराक की सलाह जरूर लें और शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।