
अदरक का नियमित सेवन कर हार्ट अटैक के लक्षणों को कम करें Publish Date : 02/06/2026
अदरक का नियमित सेवन कर हार्ट अटैक के लक्षणों को कम करें
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
वर्तमान समय में जिस प्रकार से हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं, उतने ही इससे जुड़े मिथ भी बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक अदरक चबाने वाला नुस्खा है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन क्या सच में अदरक हार्ट अटैक के दौरान फायदेमंद साबित हो सकता है। आजकल हार्ट अटैक के केस के आंकड़े बहुत ही ज्यादा बढ़ गए हैं, ऐसे में लोग हर वो संभव प्रयास कर रहे हैं जिनकी मदद से हार्ट को हेल्दी रखा जा सके और दिल के दौरे आने की संभावना को कम किया जा सकता है।
लेकिन आपको सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियोज मिल जाएंगी जिनमें कई लोग यह दावा करते हैं कि सिर्फ एक अदरक का टुकड़ा खाने भर से आप हार्ट अटैक के लक्षमों को कम कर सकते हैं या हार्ट अटैक आने से रोक सकते हैं।

हमारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील शर्मा, आपको बता रहे हैं कि हार्ट अटैक के दौरान अदरक का सेवन करना आपके लिए कितना लाभकारी सिद्व हो सकता है। वह बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को भी हार्ट अटैक आ चुका है या हार्ट अटैक आने वाला है, हमेशा वह अपने पास अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा अवश्य रखें। जब भी किसी को भी हार्ट अटैक पड़े, आप क्या करोगे?
एंबुलेंस को फोन करोगे। जब तक एम्बूलेंस नहीं आ रही, डॉक्टर नहीं आ रहा तो आप पेशेंट को जमीन पर बैठा दो ऐसे (घुटने छाती से चिपके हुए)। डॉ0 शर्मा बताते हैं कि इसे हार्ट-सेफ पोजीशन कहा जाता है। इस पॉजीशन में जमीन पर बैठना है, न कि किसी सोफे या कुर्सी पर। इस पॉजीशन में बिठाने के बाद पेशेंट के मुंह में अदरक का एक टुकड़ा डाल दें और उसे चबाने के लिए कहें। अदरक के इस टुकड़े को इतना चबाएं कि आंखों से पानी आ जाए। ऐसा करने से नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। वह अपनी इस बात का हवाला नेशनल लाइब्रेरी की एक रिपोर्ट के माध्यम से देते हैं।
मिथ या फैक्ट? बता रहे हैं डॉक्टर

सच में अदरक खाने से हार्ट हेल्दी रहता है या हार्ट अटैक को रोका जा सकता है? या इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है, यह जानने के लिए हमने कार्डियक सर्जन डॉक्टर अजय गोयल से बात की और उनसें पूछा कि क्या यह सच है या लोगों में फैला एक मिथक है। आइए जानते हैं डॉक्टर क्या कहते हैं-
‘हार्ट अटैक के लक्षणों को कम करने के लिए अदरक चबाना कोई प्रभावी उपाय नहीं है। अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण हैं, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और उनसे सलाह लें। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डाइजेस्टिव गुण होते हैं, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। भले ही अदरक हेल्थ के लिए फायदेमंद है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है कि यह हार्ट अटैक को रोक सकता है या इसके लक्षणों को कम कर सकता है। यह एक आम और गलत धारणा है। इसलिए, आपको तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए।’
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
