
लू के दौरान हाइड्रेशन का रखें खास ध्यान Publish Date : 30/05/2026
लू के दौरान हाइड्रेशन का रखें खास ध्यान
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें, प्यास लगने का इंतजार न करें।
ORS नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें
बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें, ज्यादा चाय, कॉफी और ठंडे ड्रिंक्स से बचें - क्योंकि यह आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।
धूप से आने के तुरंत बाद बहुत ठंडा पानी न पिएं।
बच्चों और बुजुर्गों को भी समय-समय पर पानी पिलाते रहें।
सुरक्षित रहें, हाइड्रेट रहें लू से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।
तीव्र लू में खुद को सतर्क रखें, सावधानी अपनाएं और सुरक्षित रहें।
तेज धूप में बाहर निकलने से बचें पानी, ORS और तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें।
इस दौरान हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, सिर को गमछे, टोपी या छाते आदि से ढककर रखें।
खाली पेट बाहर न जाएं, चक्कर, कमजोरी या उल्टी आदि के महसुस होने पर तुरंत छांव में आराम करें।
बदलते मौसम में ध्यान दें इन बातों का

सुबह-शाम तापमान में बदलाव के अनुसार कपड़े पहनें।
धुप और बारिश - दोनों से बचाव के लिए छाता हमेशा अपने साथ रखें।
पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को बनाकर हाइड्रेट रखें।
बाहर का बासी या खुला खाना खाने से बचें।
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मौसम विभाग की चेतावनियों और अपडेट्स पर करीबी नजर बनाए रखें।
गर्मी में पशुओं का इस तरह रखें ध्यान
पशुओं को दिन में छायादार और ठंडी जगह पर रखें।
साथी जानवरों को साफ और ठंडा पानी बार-बार पिलाएं।
हरा चारा और पौष्टिक आहार दें।
दोपहर की तेज धूप में पशुओं को बाहर न बांधें।
पशुशाला में हवा और पानी की उचित व्यवस्था बनाकर रखें।
यदि जानवर में ज्यादा हांफना, सुस्ती या खाना छोड़ना दिखे तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
