मोटापा घटाता है अनानास      Publish Date : 26/05/2026

             मोटापा घटाता है अनानास

                                                                                                 डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

अनानास बाहर से सख्त और कंटीला जरूर होता है, लेकिन इसका खट्टा-मीठा रस कई गुणों से भरपूर होता है। अनानास यानी पाइन एप्पल खाने से ही नहीं, बल्कि इसके जूस का सेवन करने से भी सेहत में सुधार होता है। कई शोधों में पाया गया है कि अनानास का रस वसा चयापचय को नियंत्रित करके मोटापे को कम करने में सहायक है। इस जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इससे मसूड़ों और दांतों को मजबूती मिलती है।

अनानास में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मसूड़ों की सूजन को कम करते हैं। इसमें कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी होता है, जो अपच में राहत देता है। इस जूस में मौजूद पोटैशियम, सोडियम को संतुलित करके बीपी को नियंत्रित रखता है। अनानास में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सांस की बीमारियों में राहत देते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी सर्दी-जुकाम से बचाव करता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है।

                                        

अनानास में ग्रोमलैन तत्व होता है, जो दिल को सेहतमंद रखता है। अनानास के जूस में पाया जाने वाला विटामिन ए और बी उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है, जिनके नाखून कमजोर होकर बार-बार टूट जाते हैं या उनमें दरारें पड़ जाती हैं। इस जूस का नियमित सेवन करने से नाखून मजबूत होते हैं।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।