
सोया फूड्स बढ़ा सकता है थाइरॉइड Publish Date : 21/05/2026
सोया फूड्स बढ़ा सकता है थाइरॉइड
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
सोया प्रोडक्ट्स लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं, लेकिन यह आपके थाइरॉइड की समस्या को बढ़ा सकती है।
सेहतमंद रहने के लिए आजकल लोग दालों, नट्स, हरी सब्जियों और और प्रोटीन से भरपूर डाइट लेना चाहते हैं। इन चीर्जा के साथ-साथ सोयाबीन और सोया प्रोडक्ट्स लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। सोया मिल्क, टोफू, सोया चंक्स, सोया आटा और सोया प्रोटीन पाउडर लोग चाव से खा रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार, सोया प्रोडक्ट थाइरॉइड की परेशानी को बढ़ा सकता है। इस बात की जानकारी लोगों को कम है सोया प्रोडक्ट किस तरह से उनके थाइरॉइड फंक्शन को प्रभावित करता है। इसे आम भाषा में थाइरॉइड ग्लैंड कहा जाता है। यह हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हार्मोन बनाती है - ट्रायआयोडोथायरोनिन और थायरोक्सिन। जब थायरॉइड हार्मोन कम बनने लगते हैं तो इसे हाइपोथायरॉइडिज्म कहते हैं, और जब ज्यादा बनने लगते हैं तो हाइपरथायरॉइडिज्म।
एक अध्ययन में यह पता चला है कि अगर किसी व्यक्ति की डाइट में पर्याप्त आयोडीन हो, तो सामान्य मात्रा में सोया प्रोडक्ट खाने से थाइरॉइड को नुकसान नहीं होता है। लेकिन अगर आपको पहले से हाइपोथायरॉइडिज्म है, तो ये स्वास्थ्य को नुकसान को पहुंचा सकते हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
