स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से सेवन करें गुड़ वाला पानी      Publish Date : 29/04/2026

स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से सेवन करें गुड़ वाला पानी

                                                                                          डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

गुड़ में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इसके सेवन से रोगों से भी बचाव होता है। सर्दियों में शरीर को गरम और स्वस्थ रखने के लिए गुड़ का सेवन किया जाता है। आप- नियमित रूप से गरम पानी में गुड़ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। यह पानी कई गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को प्राकृतिक तरीके से लाभ पहुंचाता है। गुड़ में मौजूद आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। यह पानी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है और पेट में मौजूद हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिन लोगों को गैस, अपच और पेट में भारीपन की समस्या बनी रहती है, उन्हें सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में गुड़ मिलाकर पीना चाहिए।

                               

गुड़ में पाए जाने वाले मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट्स इम्युनिटी को मजबूत बनाकर सर्दी-खांसी से भी बचाव करते हैं। बार-बार बीमार पड़ने वाले लोगों को गुड़ वाले पानी का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। गुड़ में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करने में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा गुड़ वाले पानी का सेवन करने से पीरियड्स के समय होने वाले पेट में दर्द, कमजोरी और मूड स्विंग से भी राहत मिल सकती है।

गुड़ की तासीर गर्म होने की वजह इसे बदलते मौसम से ही खाना शुरू कर देना चाहिए। गुड़ को मिठाई, खीर, रोटी या चाय के साथ खाना बेहतर होगा। गुड़ पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, फास्फोरस और कॉपर जैसे विटामिन और खनिजों से भी भरपूर होता है। आज हम सभी प्रदूषण से परेशान रहते हैं इसलिए हमें अपनी डाइट में गुड़ को शामिल करना जरूरी है। गुड़ कितना फायदेमंद है इसके बारे में हर कोई जानता है। लेकिन क्या आप गुड़ के पानी के फायदों से वाकिफ हैं? जानिए गुड़ के पानी पीने के फायदे और नुकसान जानिए। इसके इस्तेमाल करने का तरीका भी यहीं मिलेगा। हमारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ0 सुशील शर्मा आपको सम्पूर्ण जानकारी दे रहे हैं गुड़ वाले पानी के बारे में-

इम्यूनिटी बूस्टर है गुड़ का पानी

                                 

शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए गुड़ का पानी पीना फायदेमंद है। दरअसल, औषधीय गुड़ को बनाते समय हल्दी, काली मिर्च, सौंफ, जीरा, तुलसी, गिलोय, पुदीना, त्रिफला और आंवला का इस्तेमाल किया जाता है। इन सब चीजों से बना गुड़ का पानी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।

मेटाबॉलिज्म बूस्टर

शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए गुड़ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह खाली पेट गुड़ के साथ गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बैलेंस करने में भी मदद करता है। गुड़ में मौजूद पोटैशियम की मात्रा शरीर में इलेक्ट्रोलाइट और मिनरल्स के लेवल को बैलेंस कर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है।

एनीमिया से राहत

एनीमिया की परेशानी से जूझ रहे हैं तो गुड़ का पानी आपके लिए शरीर में खून बढ़ाने के टॉनिक की तरह काम कर सकता है। दरअसल, गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हिमोग्लोबिन बढ़ाता है। गुड़ का पानी इसी में मददगार है।

लिवर को डिटॉक्सिफाई करे

लिवर के लिए गुड़ एक प्राकृतिक क्लींजिंग एजेंट है। यह शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है। इसलिए लिवर की परेशानी से जूझ रहे लोगों को गुड़ का पानी जरूर पीना चाहिए। शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी गुड़ के पानी पी सकते हैं।

वजन कम करे गुड़ का पानी

शरीर की चर्बी घटाने और वजन कम करने में गुड़ का पानी पीना किसी वेट लॉस ड्रिंक से कम नहीं है। वजन को कम करने में गुड़ और गर्म पानी के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, यह पित्त की गति को बढ़ाता है, एसिडिटी को कंट्रोल करता है और गैस्ट्रिक एसिड को भी कंट्रोल में रखता है। इससे शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है।

ब्लड प्रेशर का नियंत्रण

गुड़ का पानी ब्लड प्रेशर को काबू में रखता है। गुड़ में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है।

जोड़ों के दर्द से राहत

जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या को कम करने के लिए गुड़ का पानी फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ में वात को बैलेंस करने की क्षमता होती है, जिससे जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। गुड़ शरीर की अकड़न दूर करने में भी सहायता करता है।

गुड़ का पानी बनाने का तरीका

एक गिलास पानी में एक चम्मच पिसा हुआ गुड़ या इसका टुकड़ा डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि गुड़ पूरी तरह पानी में पूरी तरह से न घुल जाए। इसके बाद गुड़ के पानी को मलमल के कपड़े से अच्छे से छान लें और याद रखें कि इसे रोज बासी मुंह ही पीना है।

गुड़ के पानी के नुकसान

सही जानकारी के साथ गुड़ का पानी पीना जितना फायदेमंद है, उतना ही जानकारी के अभाव में इसका इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।

जरूरत से ज्यादा गुड़ का पानी से शुगर लेवल बढ़ना, दांतों का खराब होना और पेट आदि की समस्या भी हो सकती है।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।