
गर्मी के मौसम में नारियल पानी और सब्जा सीड्स का सेवन करने के लाभ Publish Date : 12/04/2026
गर्मी के मौसम में नारियल पानी और सब्जा सीड्स का सेवन करने के लाभ
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
गर्मी के मौसम में तेज धूप, अधिक मात्रा में पसीना और लगातार थकान हमारे शरीर को बेहद कमजोर कर देती है। इस मौसम के दौरान सबसे बड़ी चुनौति अपने शरीर को हाइड्रेट और उसे ऊर्जावान बनाए रखने की होती है। इस बात को डॉक्टर्स भी मानते हैं कि इस मौसम में खान-पान का उचित चुनाव करना बेहद अनिवार्य होता है। इस मामले में प्राकृतिक पेय पदार्थ, विशेष रूप से वह जिनके अंदर इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहते हैं, जो हमारे शरीर को गर्मी के कुप्रभावों से मुक्ति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
इसी श्रंखला में, नारियल का पानी और सब्जा सीड्स का मिश्रण एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है, जो कि न केवल हमारे शरीर को शीतलता प्रदान करता है, अपितु हमारे स्वास्थ्य को भी विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान करता है।
इस प्रकार से यदि सबसे पहले बात शरीर में पानी की कमी के बारे में करें, तो गर्मी के मौसम में यह समस्या अपने आप में एक बहुत ही आम समस्या है। इस मौसम में काफी अधिक मात्रा में पसीना आने के कारण हमारे शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं।

नारियल के पानी में पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम के जैसे तत्व उपलब्ध होते हैं, जो कि हमारे शरीर में होने वाली पानी की कमी की पूर्ती बहुत तेजी के साथ करते हैं और जब इसमें सब्जा सीड्स का मिश्रण किया जाता है, तो यह मिश्रण बहुत अधिक प्रभावी बन जाता है। सब्जा सीड्स पानी को सोखकर उसे जेल के जैसा बना देते हैं, जो हमारे शरीर को एक लम्बे समय तक हाइड्रेट बनाए रखने में सहायता करता है। यही कारण है कि इस मिश्रण का सेवन करने से थकान और कमजोरी की समस्या बहुत शीघ्रता से दूर हो जाती है।
हमारे पाचन तंत्र के लिए भी यह मिश्रण बहुत अधिक लाभकारी माना जाता है। यदि वैज्ञानिक रूप से भी देखा जाए तो सब्जा सीड्स में घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है, जो हमारी आंतों की सफाई और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इस मिश्रण का सेवन करने सेकब्ज, गैस और अपच के जैसी समस्याएं काफी कम हो जाती हैं। वहीं नारियल का पानी हमारे पेट को शीतलता प्रदान करता है और एसिडिटी को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करता है। इस प्रकार से इन दोनों का सेवन एक साथ करने से पेट में हल्कापन आता है और भोजन भी अच्छी तरह से पच जाता है।

हमारे शरीर में ऊर्जा के स्तर को उचित बनाए रखने के लिए भी यह कॉम्बिनेशन बहुत कारगर माना जाता है। चूँकि गर्मियों में हमारा शरीर बहुत जल्दी ही थक जाता है, क्योंकि इस मौसम में हमारे शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हे जाती है। इससे नारियल के पानी में उपलब्ध प्राकृतिक शर्करा हमें तुरंत ही ऊर्जा प्रदान करती है, जबकि सब्जा सीड्स उस ऊर्जा को हमारे शरीर में धीरे-धीरे रिलीज करते हैं। इसके प्रभाव से हमारा शरीर लम्बे समय तक एक्टिव बना रहता है और हमें बार-बार थकान का अनुभव भी नहीं होता है। यही वह कारण है जिसके चलते दिन के बीच में इसका सेवन करना अधिक कारगर माना जाता है।
डॉक्टर्स भी मानते हैं कि गीर्म के मौसम में अपने खान-पान का उचित चुनाव करना बहुत आवश्यक होता है। इसके लिए प्राकृतिक पेय पदार्थ, विशेष रूप से वह पेय पदार्थ जिनमें इलेक्ट्रोलाट्स एवं अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं, वह हमारे शरीर के गर्मी के प्रकोप से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस श्रंखला में नारियल पानी और सब्जा सीड्स एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आते हैं।
हमारे शरीर के वजन को नियंत्रित करने में भी यह मिश्रण बहुत अधिक लाभकारी माना जाता है। सब्जा सीड्स हमारे पेट में जाकर फूल जाते हैं, जिसके चलते लम्बे समय तक हमें भूख का अहसास नहीं होता है और इससे हमारे बार-बार खाने की आदत कम हो जाती है और अनावश्यक कैलोरी ग्रहण करने से हम बच जाते हैं। इसके साथ ही नारियल का पानी भी कम कैलोरी से युक्त होता है, जो कि वजन को कम करने या उसे संतुलित करने के लिए एक उत्तम विकल्प होता है। इस मिश्रण का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर में फैट के जमा होने की प्रक्रिया भी मन्द पड़ जाती है।
इसके साथ ही इस मिश्रण का प्रभाव हमारी त्वचा एवं इम्यूनिटी पर भी सकारात्मक देखने को मिलता है। जब हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते रहते हैं, तो हमारी त्वचा अपने आप ही साफ और चमकदार दिखने लगती है। नारियल पानी में एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स होते हैं, जो कि हमारे शरीर को अन्दर से साफ करने में सहायता प्रदान करते हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
