
तुलसी के तेल के औषधीय गुण Publish Date : 09/04/2026
तुलसी के तेल के औषधीय गुण
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
तुलसी के तेल में मौजूद औषधीय गुण पूरे शरीर को अंदरूनी और बाहरी रूप से फायदा पहुंचाते हैं। तुलसी की पत्तियों के साथ इसका तेल भी काफी प्रभावशाली माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी के तेल को नाभि में लगाने से विभिन्न बीमारियों से बचाव होता है। यह तेल एक नेचुरल एंटी-डिप्रेसेंट के रूप में काम करता है। इस तेल की खुशबू और औषधीय गुण हमारे मन को शांत करने में मदद करते हैं। इससे तनाव दूर रहता है।

तुलसी के तेल की तासीर गरम होती है। अगर आपको ठंड लगकर बुखार आ गया है, तो इस तेल को नाभि में लगाने से आपको आराम मिलेगा। इस तेल में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। हल्के पेट दर्द से राहत पाने के लिए भी आप तुलसी के तेल को नाभि में डालें इससे दर्द से राहत मिलेगी। तुलसी का तेल मांसपेशियों के तनाव को कम करने में मदद करता है। इससे रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और इससे जकड़न को दूर करने में भी सहायता मिलती है।
तुलसी के तेल का पूरा फायदा लेने के लिए तुलसी के तेल की कुछ बूंदे लें और उसे नाभि में डालें। इसके बाद हल्के हाथों से नाभि के आस-पास पेट पर मालिश करें।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
