सेहत का पावर ड्रिंक सोया मिल्क      Publish Date : 06/04/2026

           सेहत का पावर ड्रिंक सोया मिल्क

                                                                                                   डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

सोया मिल्क में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम व विटामिन्स दिल को सेहतमंद, वजन प्रबंधन और हड्डियों को मजबूती देते हैं। आजकल सोयाबीन से बनने वाला सोया मिल्क युवाओं की पहली पसंद बन रहा है। इस दूध में मौजूद विटामिन बी12 कमजोरी दूर करता है। सोया में कैल्शियम और आइसोफ्लेवोंस अधिक होता है, जो कमजोर हड्डियों को मजबूती देता है।

सोया मिल्क लैक्टोज-मुक्त होता है, जो इसे लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। सोया मिल्क में पाए जाने वाले आइसोपलेवोंस, हाइपोकोलेस्टेरोलेमिक और एंटीऑक्सिडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इससे दिल सेहतमंद रहता है।

                               

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से 4 से 8 सप्ताह तक 1 से 4 कप सोया मिल्क का सेवन करने से करते हैं, उनमें हृदय रोगों को खतरा कम होता है। सोया मिल्क में मौजूद कैल्शियम, फैटी एसिड, इनोसिटोल, वजन कम करता है।

इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज आयरन की पूर्ति करके एनीमिया में पहुंचाता है। सोया मिल्क बनाने के लिए 2 चम्मच सोयाबीन को पानी में भिगो दें। छिलके उतारकर अच्छी तरह धोने के बाद ब्लैंडर में दो कप पानी डालकर पीस लें और रात को सोने से पहले इसे पीएं।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।