
दिल की सेहत के लिए उत्तम है कद्दू Publish Date : 12/03/2026
दिल की सेहत के लिए उत्तम है कद्दू
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
अधिकतर नापंसद किए जाने वाले कद्दू के बारे में एक बहुत अच्छी खबर आई है कि इस उपेक्षित सब्जी में पाए जाने वाले कैरोटिनॉयड न केवल आपके दिल के दौरे के खेतरे को कम करते हैं, बल्कि यह आपको छरहरा बनाए रखने में भी बेजोड़ साबित होते हैं।
कद्दू के सम्बन्ध में आहार विशेषज्ञों का कहना है कि चटख रंगों वाली इठलाती सब्जियों के पीछे छुप कर, अलसाया सा नजर आने वाला कद्दू दिल के दौरे के खतरे को कम करने वाले कैरोटिनॉयड्स और स्वास्थ्य के लिए बहुपयोगी अन्य तत्वों का एक शानदार स्रोत होता है। इसके सम्बन्ध में आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि ‘सूरत पर भारी सीरत’वाली कहावत को चरितार्थ करने वाले कद्दू में अल्फा कैरोटीन भरपूर मात्रा उपलब्ध पाए जाते हैं।

ए कैरोटिन, विटामिन-ए न केवल आपके हृदय को सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञों को मानना है कि कद्दू में उपलब्ध पाए जाने वाले कैरोटिनॉयड आपको दिल के खतरों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त कद्दू में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेन्ट्स आपके वजन को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
