
पद्मासन कमर को लचीला बनाएं Publish Date : 03/03/2026
पद्मासन: कमर को लचीला बनाएं
डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा
पद्मासन का नियमित अभ्यास करने से घुटनों में लचीलापन आता है और कमर के जोड़ में चिकनापन बढ़ता है। इससे शरीर सीधा और संतुलित होता है। छाती खुलती है और श्वसन बेहतर होता है। पद्मासन करने के लिए सबसे पहले दंडासन में बैठें। दाएं घुटने को मोड़ते हुए पंजा बाईं जांघ पर रखें और बाएं घुटने को मोड़ते हुए पंजा दाई जांघ पर रखे।
इसी स्थिति को पद्मासन कहा जाता है। कमर के जोड़ को लचीला बनाने के लिए दंडासन में बैठकर दाएं घुटने को मोड़कर पंजा बाई जांघ पर रखें। दाएं हाथ से दाएं घुटने के ठीक नीचे सहारा दें। बाएं हाथ से दाएं पैर के टखने और एड़ी को पकड़े। अब दाएं घुटने को पहले दाई ओर पीछे की तरफ ले जाएं। फिर दाएं घुटने को बाई ओर पीछे कीतरफ ले जाएं।

यह क्रिया अपनी क्षमता अनुसार करें। तीन बार दाई और और तीन बार बाई ओर करें। अब यही प्रक्रिया बाएं पैर से भी दोहराएं। कमर और घुटनों के लिए दूसरी क्रिया करने के लिए दाएं पैर की एड़ी नाभि के पास रखें। दोनों हाथों से करें घुटने को पकड़कर छाती से लगाने का प्रयास करें। 10-15 सेकंड छाती की और रोके। फिर घुटने को पकड़कर जमीन की ओर लगाने का प्रयास करें और 10-15 सेकंड रोकें। इस क्रिया को तीन बार ऊपर और तीन बार नीचे करें।
अब यही प्रक्रिया बाएं घुटने से भी करें। जितनी बार दाएं घुटने से किया है, उतनी ही बार बाएं घुटने से दोहराए। कई लोग इन क्रियाओं को तेजी से करते हैं। ऐसा करने पर क्षणिक लाभ मिलता है, लेकिन धीरे और नियंत्रण के साथ करने पर ही योगिक क्रियाओं का पूर्ण लाभ मिलता है।
लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।
