सौंफ की चाय पीने से मिलते हैं कई लाभ      Publish Date : 02/03/2026

    सौंफ की चाय पीने से मिलते हैं कई लाभ

                                                                                                डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

सौंफ की चाय का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। साथ ही अन्य समस्याओं में भी लाभ मिलता है।सौंफ का सेवन अवसर माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। यह मुंह की बदबू दूर करने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है। सौंफ में एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुचारू बनाकर पेट दर्द, ऐंठन, सूजन और गैस में आराम पहुंचाती है।

                             

खाना खाने के बाद या जब भी पेट में भारीपन या असहजता महसूस करें तो सौंफ की चाय पीने से लाभ मिलता है। यह चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शरीर से अतिरिक्त पानी निकालने में मदद करती है। इससे वजन को करने में सहायता मिलती है। इस चाय में मौजूद गुण थकान और तनाव को कम करके मन को तरोताजा रखते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ को पित्त दोष संतुलित करने वाली माना जाता है।

यह सूजन कम करती है, सांस की तकलीफ में राहत देती है। इसके नियमित सेवन से हार्मोन संतुलन और त्वचा की चमक बढ़ती है। इस चाय को बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में पांच-दस मिनट तक उबालें और छानकर पीएं। आप इसमें शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।