वजन घटाने के बाद भी पेट पर चर्बी?      Publish Date : 28/02/2026

       वजन घटाने के बाद भी पेट पर चर्बी?

                                                                                                   डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा  

शरीर के बाकी हिस्सों की चर्बी कम होने के बाद भी अगर पेट की चर्बी कम नहीं हो रही है तो इसके लिए कुछ सावधानियां अपनानी जरूरी है।

आप वजन मानकों के अनुरूप से कम करके आए है, इसके बाद भी पेट पर चबी बनी हुई है तो इसका मतलब है कि आप वर्कआउट एवं एक्सरसाइज में कुछ गलतियां कर रहे हैं। इन्हें सुधार कर आप पेट की चर्बी को भी घटा सकते हैं। सबसे पहले तो तनाव से दूर रहें।

अगर तनावग्रस्त रहते है, तो आपका शरीर कोर्टिसोल नामक एक हॉर्मोन बनाता है। यह हॉर्मोन आपके पेट के आसपास वसा को जमा करता है। इसलिए नियंत्रित डाइट के बाद भी पेट की चर्बी बनी रहती है। पर्याप्त नीद न लेना भी इसमें बाधा बनता है। नींद पूरी नहीं होने से आपके हार्मोन गड़बड़ा जाते हैं, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसी स्थिति में चाहे आप कितना भी पसीना बहा लें पेट की चचीं जस की तस बनी रहती है।

                              

एक्सरसाइज में लापरवाही इसके लिए एक अहम कारण है। अगर आप कोर वर्क आउट नहीं कर रहे हैं, वजन नहीं उठा रहे है तो ऐसे में आपकी मांसपेशियां मजबूत नहीं होगी। इससे वजन तो कम होगा, लेकिन पेट नहीं। इसी तख कुछ लोग हीट अप होने के बाद भी चीट भी चोट खा लेते है यानी थोड़ा-थोड़ा करके भी करकी ज्यादा कैलोरी ग्रहण कर लेते हैं। इससे भी चर्बी बढ़ सकती है, खासतौर पर आपके पेट की।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।